featured Breaking News देश

उरी हमले में घायल जवान ने ली आखिरी सांसें, शहीदों की संख्या बढ़कर 19

Nayak rajkishor singh उरी हमले में घायल जवान ने ली आखिरी सांसें, शहीदों की संख्या बढ़कर 19

नई दिल्ली। 18 सितंबर को उरी में हुए आतंकी हमले में घायल एक और जवान ने आज दम तोड़ दिया। उरी हमले में शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के छठे बटालियन के नायक राजकिशोर सिंह ने आज दिल्ली मिलिट्री अस्पताल में अंतिम सांस ली। जवान के पैर और सीने में गोलियां लगी थीं। इसके साथ ही उरी घटना में शहीद हुए जवानों की संख्या बढ़कर अब 19 हो गई है, रक्षा सूत्रों के हवाले से खबर मिली की घायल जवान नायक राजकिशोर सिंह ने हमले के 12 दिन बाद आज दिल्ली मिलिट्री अस्पताल में अंतिम सांस ली।

nayak-rajkishor-singh

आपको बता दें कि इस महीने की 18 तारीख को उरी स्थित सेना के मुख्यालय पर आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारतीय सेना के 18 जवान शहीद हो गए थे, जबकि कुछ घायल थे जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घयल जवानों में से एक शहीद हुए बिहार रेजिमेंट के छठे बटालियन के नायक राजकिशोर सिंह ने आज दिल्ली मिलिट्री अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि नायक राजकिशोर सिंह के सीने और पैरों में गोलियां लगी थीं।हमले में घायल जवान नायक राजकिशोर सिंह का राजधानी दिल्ली स्थित आर्मी रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। सिंह बिहार में भोजपुर जिले की आरा तहसील के पिपराती गांव के रहने वाले थे।

Related posts

उत्तर कोरिया ने 3 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी

bharatkhabar

31 अक्टूबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul

आईएसआईस की 1700 महिला लडाकों को इराक ने दी फांसी की सजा

Vijay Shrer