featured Breaking News दुनिया

लंदन में सिरफिरे ने किया चाकू से हमला, एक महिला की मौत

France Attack लंदन में सिरफिरे ने किया चाकू से हमला, एक महिला की मौत

लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में एक शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई है और पांच अन्य घायल हो गए हैं। बाद में पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। घटना सेंट्रल लंदन के रसल स्क्वेयर की है। यह ब्रिटिश म्यूजियम के नजदीक है।

France Attack

पुलिस घटना को आतंकी हमले से जोड़कर देख रही है। पुलिस को सूचना मिली कि रसल स्क्वेयर में एक शख्स चाकू से लोगों पर हमला कर रहा है जिसके बाद पुलिस अपने साथ एंबुलेंस को लेकर पहुंची।

लंदन पुलिस ने बयान में कहा कि मौके पर मौजूद छह लोगों का उपचार किया गया और इनमें से एक महिला की बाद में मौत हो गई। ब्रिटेन के समयानुसार घटना बुधवार रात साढ़े 10 बजे की है।

Related posts

भारत ने की भूकंप की भविष्यवाणी, पाकिस्तान में जारी हुआ अलर्ट

Breaking News

कुलभूषण जाधव पर ICJ का फैसला आज, पाक को मिल सकती है हार

kumari ashu

तांडव विवादः करणी सेना ने किया अपमान करने वालो की चीभ काटने वाले को 1 करोड़ देने का ऐलान

Aman Sharma