featured Breaking News देश भारत खबर विशेष यूपी

नारी सशक्तिकरण को लेकर चल रहे कार्यक्रम, एक दिन की थाना अध्यक्ष बनी रिया मिश्रा

WhatsApp Image 2021 01 24 at 2.56.38 PM नारी सशक्तिकरण को लेकर चल रहे कार्यक्रम, एक दिन की थाना अध्यक्ष बनी रिया मिश्रा

हरदोई से आशीष सिंह की रिपोर्ट

हरदोई। जैसा कि सभी जानते हैं आज 24 जनवरी को पूरे देश में राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिसके चलते इस दिन लड़कियों को अहम पद दिया जाता है। यानि कि बालिकाओं को एक दिन के उस विभाग का हेड बनाया जाता है। ये सब बालिकाओं के हौंसले को बढ़ाने के लिए किया जाता है। जिसके चलते आज हरदोई के मलीहामऊ गांव की रहने वाली रिया मिश्रा को आज महिला सशक्तिकरण को लेकर बालिका दिवस पर 1 दिन का थाना अध्यक्ष बनाया गया। रिया मिश्रा 11 क्लास की छात्रा है।

जिले में आज नारी सशक्तिकरण को लेकर चल रहे कार्यक्रम-

बता दें कि आज महिला सशक्तिकरण को लेकर बालिका दिवस पर सभी जिलों में बालिकाओं को अहम पद दिया गया है। जिसके चलते हरदोई के मलीहामऊ गांव की रहने वाली रिया मिश्रा को आज महिला सशक्तिकरण को लेकर बालिका दिवस पर 1 दिन का थाना अध्यक्ष बनाया गया। जिले भर में नारी सशक्तिकरण को लेकर आज कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी क्रम में सुरसा थाने में छात्रा रिया मिश्रा द्वारा नारी सशक्तिकरण को लेकर बालिका दिवस पर 1 दिन का थाना अध्यक्ष का चार्ज संभाला और फरियादियों की फरियाद भी सुनी इस दौरान थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर और महिला कांस्टेबल मौजूद रहे। रिया मिश्रा ने कई लोगों की समस्याएं सुनी उनका निस्तारण करने के आदेश भी दिए।

Related posts

लालू का पीएम मोदी पर वार, ‘बड़े लोगों के घर पर नहीं हो रही है छापेमारी’

Pradeep sharma

फेसबुक फर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा, हरदोई पुलिस को बताया शराबी..

Mamta Gautam

RBI का डिजिटल करेंसी ट्रायल दिसंबर तक हो सकता है शुरू: शक्तिकांत दास

Nitin Gupta