featured यूपी राज्य

एक भाई ने किया रेप दूसरे ने की जान से मारने की कोशिश, पति ने दिया तलाक, देवर से हलाला करने का दवाब

rape एक भाई ने किया रेप दूसरे ने की जान से मारने की कोशिश, पति ने दिया तलाक, देवर से हलाला करने का दवाब

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मेरठ से मन को झकझोर देने वाली खबर आई है। मेरठ जिले के नौचंदी थाना क्षेत्र में एक महिला से उसके एक जेठ ने रेप किया, तो दूसरे ने उसकी जान लेने की कोशिश की। जब पीड़िता ने पति से दुख साझा किया कि बजाय आरोपियों को जेल भिजवाने के, उसने तलाक…तलाक…तलाक कह कर बीवी से नाता ही तोड़ लिया। हद तो तब हो गई जब ससुराल वालों ने पीड़िता पर देवर से ही हलाला कराने का दबाव बनाया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की से मदद की गुहार लगाई और पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

दरअसल, नौचंदी क्षेत्र के भवानीनगर निवासी महिला की शादी 25 अक्तूबर 2016 को आलम से हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और अपाचे बाइक की डिमांड कर रहे थे। महिला का कहना है कि 8 जुलाई को उसने ससुराल वालों के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। परिवार परामर्श केंद्र में पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। ससुराल वालों ने लिखित रूप में माफी मांगी और महिला को अपने साथ ले गए। महिला का कहना है कि एक सितंबर को वह अपने कमरे में थी।

इस दौरान दो जेठ अंदर घुस आए। एक जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने चुनरी से गला दबाकर मारने की कोशिश की। आरोप है कि पति ने उसे तीन बार तलाक बोल दिया। पीड़िता ने बताया कि उसने ससुराल वालों के सामने हाथ जोड़कर मिन्नतें की। ससुराल वालों ने उस पर देवर से हलाला का दबाव बनाया। नहीं मानने पर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति आलम सहित जावेद, शमीम, मनाज और वसीम के खिलाफ केस दर्ज किया।

गर्भ में तीसरी लड़की का पता लगने पर एक पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसे तीन तलाक देने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस आकर तहरीर दी है। जैदी फार्म निवासी तबस्सुम की शादी 5 फरवरी 2014 को चांद निवासी सरधना से हुई थी। उसके दो पुत्रियां हैं। तबस्सुम ने बताया कि वह आठ माह के गर्भ से है। परिवार वाले 9 सितंबर को उसे एक डॉक्टर के यहां ले गए और भ्रूण लिंग परीक्षण कराया। गर्भ में बेटी होने की जानकारी हुई।

Related posts

कल से खुलेंगे कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल

Samar Khan

देश में कोरोना के पिछले 24 घंटे के मामले सुनकर रह जाएंगे हैरान, जाने देश में कुल मामलों की संख्या

Rani Naqvi

गोरखपुरः अवैध कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा, आठ घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

Shailendra Singh