featured यूपी

UP: मारपीट के बाद युवक को जलाया, हुई मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

UP: मारपीट के बाद युवक को जलाया, हुई मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: जिले में 24 वर्षीय युवक को जलाकर मार देने का मामला सामने लगा है। मृतक की दादी ने चार आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि, अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें लगायी गयी हैं। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी।

ईंट बनाने के सांचे टूटने के विवाद में हुई वारदात

हुसैनगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली कुसमा देवी ने बताया कि, उनका 24 वर्षीय पौत्र अमित ट्रैक्टर चलाते हुए जा रहा था। जैसे ही वह पड़ोस में रहने वाले सोहन के घर के सामने पहुंचा कि वहां पर रखे कुछ ईंट बनाने के सांचे ट्रैक्टर के टायर से दबकर टूट गए। बस इसी बात से नाराज सोहन और उसके परिजनों ऊदल, हनुमत और रामचंद्र ने अमित को पीटना शुरू कर दिया। जब उनका इतने से मन नहीं भरा तो आरोपियों ने अमित को जला दिया।

किसी तरह आग को बुझाकर पीड़ित को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उपचार के दौरान अमित की मौत हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही हुसैनगंज थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने घटना में शामिल सोहन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा जाएगा।

चर्चा में रही प्रेम प्रसंग की घटना

घटना को लेकर आस-पास तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। स्थानीय लोगों का कहना था कि मृतक अमित का आरोपियों के घर में किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच अमित को पता चला कि उसकी शादी होने वाली है। मामले की जानकारी होने पर अमित लड़की के घर जा पहुंचा।

बस फिर क्या था, लड़की के परिजनों ने अमित को मार-पीट कर घर से भगा दिया। इससे नाराज अमित ने अपने घर में रखे डीजल को अपने ऊपर छिड़क कर आग लगा ली। जैसे-तैसे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एएसपी ने कही घटना का जल्‍द खुलासा करने की बात   

“हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में पीड़िता ने अपने पौत्र को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है, जल्द ही घटना का खुलासा होगा।”

राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, फतेहपुर

Related posts

नरसिंह को रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने की मंजूरी मिली

bharatkhabar

प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भेजे जाते हैं ये आम, जानिए खासियत

pratiyush chaubey

अल्मोड़ा: कुमाऊं में आज है घी संक्रान्ति का त्यौहार, मान्यता: जो घी नहीं खाता बनता ‘गनेल’ 

Saurabh