मनोरंजन

अनुराग कश्यप के बाद अब प्रियंका पर भड़के अभिजीत

abhijeet अनुराग कश्यप के बाद अब प्रियंका पर भड़के अभिजीत

मुंबई। बॅालीवुड में सिंगर अभिजीत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा का विषय बने रहते हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक बार फिर से अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा को गद्दार कह डाला। अभिजीत ने प्रियंका और अनुराग कश्यप की अखबार की कटिंग सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिथा, देशभक्तों तैयार रहो इन गद्दारों से निपटने के लिए हम जल्द एक संस्था बनाएंगे।

 

गौरतलब है कि पाकिस्तानी कलाकारों को देश से बाहर निकालने की मुहिम वैसे तो महाराष्ट्र नव निर्माण सेना ने शुरु की थी और इस मुहिम के जोर पकड़ते ही पूरा बॉलीवुड दो गुटों में बंट गया। इन्हीं सब के बीच सोमवार को अभिजीत ने अनुराग कश्यप के प्रधानमंत्री वाले ट्वीट पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए डॉयरेक्टर अनुराग कश्यप को माफी मांगने को कहा और जमकर उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई।

बता दें कि सिंगर अभिजीत प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया के बहुचर्चित नामों में से एक है। उनहोंने 15 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्हें 1997 में फिल्मफेयर पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Related posts

फिल्म वीरमादेवी की शूटिंग से पहले ही, सनी लियोनी को हो गई ये बीमारी

mohini kushwaha

कलर्स पर शुरू होगा ”दिल से दिल तक”

Anuradha Singh

जानिए: क्या है आरूषि केस पर बनी दोनों फिल्मों की कहानी और असली कहानी में फर्क

Rani Naqvi