मनोरंजन

रितिक का समर्थन करने वालों को कंगना की बहन ने लिया आड़े हाथों

Kangana Hrithik

मुंबई। ऐसा लगता है कि कंगना की बहन रंगोली ने तय कर लिया है कि वे हर किसी ऐसे इंसान को पक्षपाती बताएंगी। जो उनकी बहन कंगना के साथ रितिक के जारी विवाद में रितिक का समर्थन करेगा। फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर इस विवाद को लेकर एक खुला पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने रितिक का समर्थन किया।

 Kangana Hrithik
Kangana Hrithik

बता दें कि रितिक उनकी कंपनी में लक्ष्य फिल्म में काम कर चुके हैं, जिसका निर्देशन फरहान ने किया था और फिर जिंदगी न मिले दोबारा में दोनों ने परदे पर साथ काम किया, जिसका निर्देशन फरहान की बहन जोया अख्तर ने किया था। ये भी कोई नहीं भूल सकता कि इसी साल के शुरु में शाहरुख खान की रईस, जिसका निर्माण फरहान की कंपनी ने किया था के साथ रितिक रोशन की काबिल को लेकर दोनों में टकराव की नौबत आ गई थी।

वहीं फरहान ने सोशल मीडिया पर रितिक के लिए पोस्ट लिखी, तो फौरन पलट वार करते हुए कंगना की बहन रंगोली ने फरहान और उनके पापा जावेद अख्तर पर रोशन परिवार के लिए पक्षपाती करार दे दिया। फरहान के अलावा फराह खान, सोनम कपूर, टिंवकल खन्ना, यामी गौतम ने रितिक के पक्ष में पोस्ट लिखी, तो रंगोली ने प्रतिक्रिया में सबको पक्षपाती बता दिया। रंगोली ने सोनम कपूर और करण जौहर की खिल्ली उड़ाते हुए लिखा कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में हर कोई कंगना के खिलाफ हो जाए, तो भी उनको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यामी को उन्होंने बच्ची कहते हुए इस विवाद से दूर रहने की सलाह तक दे दी।

Related posts

डेब्यू से पहली ही कानूनी शिकंजे में फंसी सारा, पापा सैफ अली खान आगे आए बचाने

mohini kushwaha

बिग बॉस सीजन 10 में सेलेब्स का लेवल गिरा : राज महाजन

shipra saxena

रणबीर कपूर ने अपनी ‘बेइज्जती’ का ऐसा दिया सजंय दत्त को जबाव

mohini kushwaha