featured देश

टाइम पत्रिका के मुख्य पृष्ठ पर मोदी की तश्वीर से कांग्रेस हो गई मुखर

Bharat Khabar | राहुल गांधी Covid-19 | Special News in Hindi | Latest and Breaking News for Uttarakhand and Chhattisgarh

नई दिल्ली। अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका टाइम की कवर स्टोरी के आधार पर कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया है। इस कवर स्टोरी के हवाले कांग्रेस ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी की नीति फूट डालो और राज करो की है और यहीं नीति अंग्रेजों की भी थी।
कांग्रेस ने कहा है कि उसने पहले अंग्रेजों को भगाया था और अब मोदी को हटाएगी। पत्रिका ने मोदी को भारत का ‘डिवाइडर इन चीफ’कहा है, जिसके आधार पर सोशल मीडिया में उनको टुकड़े, टुकड़े गैंग का प्रमुख बताया जा रहा है।
ध्यान रहे प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा कांग्रेस, लेफ्ट और दूसरी विपक्षी पार्टियों को भारत के टुकड़े, टुकड़े करने की मांग करने वालों का समर्थक बताते रहे हैं। बहरहाल, अमेरिका की मशूहर पत्रिका टाइम के मुख्य पृष्ठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘इंडियाज डिवाइडर इन चीफ’ के शीर्षक के साथ स्थान देने के बाद शुक्रवार को कांग्रेस ने उन पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अब पहले अंग्रेजों को भगाया था और मोदी को हटाएगी। पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने पत्रिका का कवर पेज शेयर करते हुए कहा- मोदी जी की परिभाषा, फूट डालो और राज करो! उन्होंने कहा- कांग्रेस ने पहले अंग्रेज़ों को भगाया, अब मोदी जी को हटाएंगे!

Related posts

Live Yatra :जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा पूरी, रखा गया इन खास बातों का ध्यान

Rahul

भाजपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री आज किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन का करेंगे उद्धघाटन

bharatkhabar

हिट होकर भी फ्लॉप सी क्यों लगती है सुशांत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’?

Rozy Ali