featured भारत खबर विशेष यूपी राज्य

बाँके बिहारी मंदिर में होली की शाम ऐसे सजा दरबार,  मोंटू गोसाई ने बताया दुल्हड़ी रंग पर्व के दिन दर्शन का महत्व

holi mathura बाँके बिहारी मंदिर में होली की शाम ऐसे सजा दरबार,  मोंटू गोसाई ने बताया दुल्हड़ी रंग पर्व के दिन दर्शन का महत्व

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में होली का पर्व पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। देश-विदेश से ब्रज में आए श्रद्धालुओं पर होली का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। रंग और उमंग के साथ श्रद्धालु होली के कार्यक्रमों में शामिल होकर ब्रज की होली की सतरंगी छटा का खूब आनंद ले रहे हैं। मंगलवार को बांके बिहारी मंदिर का साथ ही पूरे ब्रज में रंगों का पर्व मनाया जा रहा है। मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में होली खेली जा रही है। एक दिन पहले वृंदावन स्थित प्रियकांत जू मंदिर में जमकर फूलों की होली खेली गई। इसके साथ ही लड्डू और जलेबी होली का भी आयोजन हुआ, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए कान्हा के भक्तों में शामिल होकर इस अनूठी होली का लुत्फ उठाया।

खास बात यह कि देश भर में कोरोना की दहशत का कोई भी असर ब्रज के रंगोत्सव पर नहीं दिख रहा है। कान्हा और सखियो के वाद संवाद के बीच चली फागुन की ऐसी मस्ती की उसमे हर कोई सराबोर दिखा। वृंदावन में एक ही जगह पर फूल होली, लड्डू होली के साथ-साथ लट्ठमार और जलेबी होली खेली गई। हालांकि रंगोत्सव के बीच मंदिर में कोरोना वायरस से बचाव के लिए गुलाल और रंग नहीं इस्तेमाल किया। मंदिर में पूरे विधि विधान से भगवान कृष्ण का पूजन हुआ और श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ होली के पर्व में हिस्सा लिया।

Related posts

हॉस्पिटल से आज डिस्चार्ज होंगे ‘बिग-बी’, मोतियाबिंद का हुआ ऑपरेशन

Sachin Mishra

आप के विधायक ताहिर हुसैन को लगा कड़कड़डूमा कोर्ट से ये बड़ा झटका

Rani Naqvi

दबंगों का शिकार बना वकील का परिवार, हाथरस से आई गुंडई वाली घटना

Aditya Mishra