Breaking News यूपी

राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर महापौर ने पार्षदों संग की अरदास

WhatsApp Image 2021 07 10 at 6.17.07 PM राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर महापौर ने पार्षदों संग की अरदास

लखनऊ। राजधानी लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर लखनऊ के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में अरदास समागम का आयोजन किया। जिसमे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गई।

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह देश के गृहमंत्री हैं और लखनऊ के सांसद है। राजनाथ सिंह के द्वारा लखनऊ में चहुमुंखी विकास कार्य कराया जा रहा है। लखनऊ को ट्रैफिक जाम से मुक्ति हेतु कई फ्लाईओवर की सौगात दी और किसान पथ आउटर रिंग रोड बनवा रहे हैं। जिसका सीधा फायदा लखनऊ की आम जनता को हो रहा है।

WhatsApp Image 2021 07 10 at 6.17.07 PM 1 राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर महापौर ने पार्षदों संग की अरदास

कोरोना माहमारी की पहली लहर के दौरान रक्षामंत्री ने राशन किट पर पूरे लखनऊ के जरूरतमन्दों तक वितरित किया था। साथ ही दूसरी लहर के दौरान जरूरत पड़ने पर डीआरडीओ द्वारा लखनऊ में विशेष अस्पताल तक खुलवा दिया था। उन्होंने कहा कि उनके प्रयासों के कारण ही कोरोना की माहमारी में राहत मिल सकी।

WhatsApp Image 2021 07 10 at 7.17.13 PM राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर महापौर ने पार्षदों संग की अरदास

महापौर ने आगे कहा कि राजनाथ सिंह द्वारा एक अभिभावक के रूप में सभी लखनऊवासियों की चिंता कर रहे हैं। हम सभी को संरक्षण प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को लंबी उम्र एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें और उनका संरक्षण इसी तरह से हम को प्राप्त होता रहे।

WhatsApp Image 2021 07 10 at 7.17.12 PM राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर महापौर ने पार्षदों संग की अरदास

इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कैंट विधायक सुरेश तिवारी, सहकारी बैंक के चेयरमैन मान सिंह, पार्षद दल नेता कैशलेन्द्र द्विवेदी, लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह बग्गा, प्रवक्ता सतपाल सिंह मीत, हरविंदर पाल सिंह नीता, लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन अनिल वर्मानी, विशिष्ट सलाहकार राजेंद्र सिंह दुआ, महामंत्री एवं नामित पार्षद अन्नू मिश्रा, पार्षद सुधीर मिश्रा, विमल तिवारी, श्रवण नायक, शशि गुप्ता, रुपाली गुप्ता, मिथलेश चौहान, राम कुमार वर्मा, राघव राम तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी तथा सिख समाज के लोगों ने शामिल होकर राजनाथ सिंह की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की अरदास की। अरदास के बाद प्रसाद और मिष्ठान वितरण किया गया।

Related posts

अंकिता लोखंडे ने पिता के लिए लिखा भावुक पोस्ट, जानें अंकिता ने क्या लिखा

Samar Khan

सिद्धू की नई पारी, ‘राजनीतिक पार्टी’ को लेकर सकते हैं बड़ा ऐलान

shipra saxena

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें गंगा तट पर वैदिक मंत्रोचार से विधिवत आरती गंगा पूजन किया

Rani Naqvi