featured देश

कांग्रेस पार्टी की 135वीं स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला, जाने क्या कहा

राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की 135वीं स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला, जाने क्या कहा

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की 135वीं स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून नोटबंदी नंबर दो है। यह नोटबंदी से भी बड़ा झटका होगा। कोई अमीर लाइन में खड़ा नहीं होगा क्योंकि अमीर लोग उनके दोस्त हैं। उन्होंने भाजपा पर लगाया झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि मैंने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें नरेंद्र मोदी कह रहे हैं कि भारत में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं हैं और एक वीडियो में डिटेंशन सेंटर्स के दृश्य हैं, इसलिए आप तय करें कि कौन झूठ बोल रहा है।

बता दें कि राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि आज कांग्रेस का 135वां स्थापना दिवस है। मैं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ध्वजारोहण समारोह में हिस्सा लूंगा। इसके बाद गुवाहाटी में एक रैली को संबोधित करूंगा। स्थापना दिवस के दिन हम लाखों कांग्रेस पुरुषों और महिला कार्यकर्ताओ के निस्वार्थ योगदान को स्वीकार करते हैं।

Related posts

मुंबईःविक्टोरियन गोथिक एवं आर्ट डेको इंसेबल्स को “बहरीन के मनामा” में विश्व धरोहर संपदा का दर्जा मिला

mahesh yadav

राष्ट्रपति कोविंद के अभिभाषण को कांग्रेस ने बताया निराश और खोखला

Vijay Shrer

DMअयोध्या का बोर्ड बदले जाने पर जेई सस्पेंड, पहले केसरिया से किया हरा फिर किया लाल रंग, सोशल मीडिया पर फ़ोटो हुई वायरल

Rahul