Breaking News देश

मयूर विहार में गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या

crime मयूर विहार में गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या

नई दिल्ली। मयूर विहार इलाके में 75 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल मयूर विहार थाना पुलिस हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

crime मयूर विहार में गला रेतकर बुजुर्ग महिला की हत्या

जानकारी के अनुसार अमन्नी (75) त्रिलोकपुरी 20 ब्लाक में रहती थी। पुलिस के अनुसार अमन्नी के पड़ोस में उसकी बेटी रहती है। अमन्नी अवैध तरीके से शराब बेचने का काम करती थी। पुलिस को शुक्रवार सुबह करीब सवा सात बजे सूचना मिली की त्रिलोकपुरी ब्लाक 20 स्थित एक मकान में बुजुर्ग महिला अचेत अवस्था में पड़ी हुई है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बुजुर्ग महिला की गर्दन को किसी धारदार हथियार से रेता गया है। पुलिस ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घेषित कर दिया। पुलिस के अनुसार घर का समान फैला हुआ था। पुलिस आशंका जता रही है की बुजुर्ग महिला की हत्या रुपये के लेन-देन या फिर लूटपाट के दौरान विरोध करने पर की गई है।

Related posts

लापता सैन्य विमान का अब भी कोई सुराग नहीं

bharatkhabar

गुड़िया गैंगरेप केस: सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में IG, DSP समेत 8 अधिकारी गिरफ्तार

Pradeep sharma

बाबरी विध्वंस केसः सुप्रीम कोर्ट ने चल रही सुनवाई गुरूवार तक टली

Rahul srivastava