मनोरंजन featured

टीवी एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने किया रणवीर सिंह संग काम करने को मना, ये बताई वजह

16 40 टीवी एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने किया रणवीर सिंह संग काम करने को मना, ये बताई वजह

नई दिल्ली। रणवीर सिंह अपनी फिल्म  ”गली ब्वॉय” की वजह से एक बार फिर चर्चा में आ गए है। बता दें कि जहां आज हर कोई रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहता है तो वहीं कोई ऐसा भी है जिन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम करने को मना कर दिया है। बता दें कि काफी समय से जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही फिल्म ”गली ब्वॉय” की चर्चा है जिसमें रणवीर संग आलिया नजर आने वाली है, लेकिन टीवी एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा की ओर से फिल्म को ठुकरा दिया गया है।

16 40 टीवी एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने किया रणवीर सिंह संग काम करने को मना, ये बताई वजह

क्या हाल मिस्टर पंचाल

आपको बता दें  कि टीवी सीरियल ”क्या हाल मिस्टर पंचाल” की एकल बहू परि के रुप में जानी जाने वाली एक्ट्रेस ओजस्वी अरोड़ा ने गली ब्वॉय में काम करने से इंकार कर दिया। बता दें कि फिल्म ना करने को लेकर ओजस्वी ने कहा है कि वो अपना ध्यान पूरी तरह से ‘क्या हाल मिस्टर पंचाल” अपने शो पर लगाना चाहती हैं इस वजह से उन्होंने इसको ठुकराया है।

इस धारावाहिक में वो परी का किरदार निभा रही हैं जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा वो सोनी टीवी के शो ”कॉमेडी सर्कस” में भी नजर आएंगी। फिल्म की बात करें तो रणवीर सिंह दूसरी बार जोया अख्तर के साथ काम करते नजर आएंगे. इसके अलावा कई सारे एड में नजर आ चुकी आलिया-रणवीर की जोड़ी पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर जलवे बिखेरती नजर आएगी।

फिल्म में आलिया-रणवीर के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट 14 फरवरी, 2018 रखी गई है। इसकी कहानी रैपर डिवाइन और नैजी की लाइफ से प्रेरित है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे स्लम इलाके में पलने-बढ़ने के बाद कोई बडा रैपर बनता है।

Related posts

गुजरात विधानसभा चुनावः क्रिकेटर पुजारा ने भी डाला वोट

Vijay Shrer

चीन ने पीछे हटने के लिए इंकार, भारत ने बढ़ाया हथियारों का जखीरा..

Rozy Ali

ब्रेक्सिट का असर: जानिए भारत-ब्रिटेन के व्यापारिक रिश्ते

bharatkhabar