देश

ओडिशा कैबिनेट में बदलाव, नए चेहरे को मिली मंत्रिमंडल में जगह

odisha cabinet 1 ओडिशा कैबिनेट में बदलाव, नए चेहरे को मिली मंत्रिमंडल में जगह

भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के मंत्रिमंडल में 10 नये मंत्रियों को शामिल किया गया है। रविवार सुबह राजभवन के अभिषेक हाल में राज्यपाल डॉ एससी जमीर ने इन मंत्रियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन मंत्रियों के अलावा दो अन्य मंत्रियों को राज्य मंत्री से प्रन्नोत कर कैविनेट मंत्री बनाया गया है। उन्हें भी राज्यपाल डॉ एससी जमीर ने शपथ दिलाई।

odisha cabinet 1 ओडिशा कैबिनेट में बदलाव, नए चेहरे को मिली मंत्रिमंडल में जगह

कैबिनेट मंत्री के रूप में गंजाम के दिगपहंडी के विधायक सूर्य नारायण पात्र, पुरी से विधायक महेश्वर महांति, सोनपुर से विधायक निरंजन पुजारी, भंडारीपोखरी से विधायक प्रफुल्ल सामल, जयदेव से विधायक शशीभूषण बेहेरा व माहांगा से विधायक प्रताप जेना को शपथ दिलाया गया है। निरंजन पुजारी को छोड़कर अन्य मंत्रियों ने उड़िया भाषा में शपथ ग्रहण किया। निरंजन पुजारी ने अंग्रेजी में शपथ ग्रहण किया।

इसी तरह, भोगराई से विधायक अनंत दास, परजंग से विधायक डॉ नृसिंह चरण साहु, कटक सदर से विधायक चंद्रसारथी बेहेरा व भटली से विधायक सुशांत सिंह ने राज्य मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण किया। राज्य के खान राष्ट्र मंत्री प्रफुल्ल मलिक व परिवहन राज्य मंत्री रमेश माझी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है।

Related posts

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी का पलड़ा ज्यादा भारी

Rani Naqvi

देश में हीट वेव का अलर्ट : 9 से 13 मई तक चलेगी लू , तापमान जाएगा 44 के पार

Rahul

नहीं रहे पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, हिमाचल के 6 बार रह चुके है मुख्यमंत्री, प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित  

Rahul