featured देश

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1.65 लाख के पार, 4706 लोगों की जान गई

कोरोना 3 देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1.65 लाख के पार, 4706 लोगों की जान गई

लॉकडाउन में ढील के बीच भारत में कोरोना वायरस में मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.65 लाख को पार कर गई है।

देहरादून। लॉकडाउन में ढील के बीच भारत में कोरोना वायरस में मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 1.65 लाख को पार कर गई है। पिछले चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के सर्वाधिक 7,466 नए मामले सामने आए हैं और 175 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस के 89,987 एक्टिव केस हैं, अब तक 71,105 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 4706 लोगों की जान जा चुकी है। भारत कोरोना वायरस से प्रभावित शीर्ष 10 देशों की लिस्ट में 9वं स्थान पर आ गया है। कोरोना वायरस से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए…

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित शीर्ष 10 देशों की सूची में एक पायदन की उछाल के बाद 9वें स्थान पर पहुंच गया है। 1.60 लाख मामलों के साथ तुर्की 10वें स्थान पर आ गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के सर्वाधिक 7,466 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 175 लोगों की मौत हुई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

https://www.bharatkhabar.com/pakistan-uses-terrorist-tracking-technologyfor-coronavirus-patient/

देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 1 लाख 65 हजार 799 पहुंच गई है। इसमें से 89,987 एक्टिव केस हैं, अब तक 71,105 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि कुल 4706 लोगों की जान जा चुकी है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

वंदे भारत मिशन के तहत वाशिंगटन डीसी से वापस लौटे भारतीय नागरिकों ने भारतीय सरकार और भारतीय दूतावास को धन्यवाद दिया।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस के चार और लोगों को कोरोना ट्सेट पॉजिटिव आया है। इनमें से 3 लोग महाराष्ट्र के ठाणे से और एक शख्स दिल्ली से आया था: कांगड़ा के उपायुक्त, राकेश प्रजापति

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वे सभी विभिन्न राज्यों से लौट आए थे। सभी लोगों के नमूने 26 मई को एकत्र किए गए थे: हमीरपुर के उपायुक्त, हरिकेश मीणा

Related posts

पहले चरण की सीटों पर कैसा है चुनावी समीकरण

piyush shukla

उत्तराखंड: गंगा घाट के हुक्का कांड पर हरियाणा में बवाल, युवाओं ने खोला मोर्चा

pratiyush chaubey

आखिरी लम्हें में भारत ने बांग्लादेश को धोया, कार्तिक बने जीत के हीरों

lucknow bureua