featured देश

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के देश में 2 लाख 56 हजार मामलें

राज्सथान कोरोना स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना के देश में 2 लाख 56 हजार मामलें

देश में कोरोना के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट जारी की है।

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपडेट जारी की है जिसके मुताबिक देश में संक्रमित लोगों का आंकड़ा 2 लाख 56 हजार 611 पर पहुंच गया है। जिसमें अब तक 7 हजार लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1 लाख 24 हजार 95 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में अभी 1 लाख 25 हजार 381 एक्टिव केस हैं।

बीते 24 घंटे में करीब 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 89 हजार 975 हो गया है, जिसमें 3060 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 39 हजार 314 लोग ठीक हो चुके हैं। अभी प्रदेश में 43 हजार 601 एक्टिव केस हैं।

वहीं दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है। यहां कुल मरीजों का आंकड़ा 31 हजार 667 है, जिसमें 269 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 हजार 999 लोग ठीक हो चुके हैं। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां कुल मरीजों की संख्या 27 हजार 654 है, जिसमें 761 लोगों की मौत हो चुकी है और 10 हजार 664 लोग ठीक हो चुके हैं।

https://www.bharatkhabar.com/97-terrorists-killed-by-security-forces-in-the-year-2020/

साथ ही गुजरात में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 20 हजार के पार पहुंच गया है। यहां अब तक 1249 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 हजार 635 लोग ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में कुल मरीजों की संख्या 10 हजार 599 है, जिसमें 240 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस की संख्या 2718 है। उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 10 हजार 536 हो गई है, जिसमें 275 लोगों की मौत हो चुकी है और 6185 लोग ठीक हो चुके हैं। मध्य प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 9401 है, जिसमें 412 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 6331 लोग ठीक हो चुके हैं।

Related posts

भारत खबर की सूचना पर हुआ नोएडा पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश

piyush shukla

कोरोना के बढ़ते मामलों पर दिल्ली सरकार हुई सख्त, अगले आदेशों तक स्कूल-कॉलेज बंद

Rahul

Liquor Policy Case: बीजेपी के आरोपों पर आप का जवाब, BJP और AAP के बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस की होड़, आरोपों की बौछार

Rahul