Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

बीते 5 दिनों में बढ़ गई कोरोना संक्रमित की संख्या

Untitled 11 बीते 5 दिनों में बढ़ गई कोरोना संक्रमित की संख्या
लखनऊ में कोरोना संक्रमितों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। बीते कई दिनों से राजधानी लखनऊ में कोरोना में संक्रमित मरीजों की संख्या जो इकाई के अंकों मे आ रही थी वही कोरोना संक्रमितों की संख्या अब दहाई के अंक में  पहुंच गई है। अब बीते पांच दिनों में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल देखा गया है।
लापरवाही के बीच बढ़ने लगे कोरोना संक्रमित
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद एक बार फिर से लोगों में कोरोना के लेकर के भय व्याप्त है। लेकिन एक तरफ से जबरदस्त लापरवाही अभी भी राजधानी लखनऊ में देखी जा सकती है। लेकिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के बावजूद लोग मास्क का उपयोग ज्यादातर नहीं कर रहे हैं। एक सर्वे के अनुसार राजधानी लखनऊ में संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो जाने के बावजूद भी लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जिसके वजह से बीते दिनों की अपेक्षा कोरोना संक्रमितों की संख्या में जबरदस्त इजाफा भी देखा गया है।
पांच दिन में बढ़ा कोरोना का ग्राफ़
लखनऊ में बीते पांच दिनों में करना संक्रमित मरीजों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है हालात ऐसे हैं कि पांच दिन पूर्व राजधानी लखनऊ में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक दिन में सात  थी। लेकिन अब कल आई लिस्ट के अनुसार लखनऊ में 28 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं
बीते पांच दिनों में कोई बढ़ोतरी का विवरण निम्नलिखित है-
तारीख                        संक्रमित
9 मार्च                          17
10 मार्च                        21
11 मार्च                         9
12 मार्च                       25
13 मार्च                       28
हालांकि राहत की बात यह है कि मरीजों की मौत का सिलसिला फिलहाल थमा हुआ है। ठीक होने वालों की रफ्तार में भी कमी आई है।  लगातार मरीजों की संख्या में वृद्धि से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। शहर में अब तक कुल 80674 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। 1188 संक्रमित मरीजों ने कोरोना काल में दम तोड़ दिया था। जबकि, सक्रिय केसों की संख्या 251 है.
क्या कहते हैं जिम्मेदार
इस पर मामले पर जब हमने लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के प्रवक्ता योगेश रघुवंशी से बातचीत करी तो उन्होंने बताया राजधानी लखनऊ में कांटेक्ट ट्रेसिंग और ट्रैकिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। इसके बाद जल्द ही उम्मीद करते हैं कि कोरोना की बढ़ती हुई रफ्तार पर हम काबू पा लेंगे।

Related posts

काबुल में भयंकर कार बम विस्फोट, 7 की मौत, दर्जनों घायल

Trinath Mishra

MP: उज्जैन पहुंचकर राहुल ने ‘महाकाल’ भगवान से की सत्ता वापसी की प्रार्थना

mahesh yadav

शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पर लगे संपत्तियों में गड़बड़ियों सहित कई गंभीर आरोप, CBI ने दर्ज की FIR

Trinath Mishra