Breaking News featured यूपी

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब तीन दिन रहेगा लॉकडाउन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अब तीन दिन रहेगा लॉकडाउन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लिया। अब उत्तर प्रदेश में तीन दिन लॉकडाउन रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब यूपी में साप्ताहिक बंदी यानी कोरोना कर्फ्यू का दायरा बढ़ गया है। अब प्रदेश में लॉकडाउन दो दिन के बजाय तीन दिन होगा है।

शुक्रवार से मंगलवार तक रहेगा लॉकडाउन

उत्‍तर प्रदेश में शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक लॉकडाउन रहेगा। अभी तक यह लॉकडाउन शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर मंगलवार सुबह सात बजे तक किया गया है।

प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए वीकेंड्स बंदी के अलावा आगे दिनों में भी कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है यानी अब सोमवार को भी प्रदेश बंद रहेगा। इन तीन दिनों की साप्ताहिक बंदी के दौरान स्वच्छता, सैनिटाइजेशन और आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।

Related posts

मोदी सरकार के 1 साल पूरा होने पर बोले जेपी नड्डा, कोरोना के चलते पीएम मोदी ने लिए सही फैसले

Shubham Gupta

रूस की कोरोना वैक्सीन पर उठ रहे हर सवाल का मिला जवाब, देखिए हमारा एक्सक्लूसिव इंटरव्यू..

Rozy Ali

गलत इरादे से रोका गया मेरा प्रमोशनः दलबीर सिंह सुहाग

bharatkhabar