featured मनोरंजन

अब मजदूरों की मदद के लिए आगे बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज, श्रमिकों को पहुंचा रहे उनके घर

प्रकाश राज अब मजदूरों की मदद के लिए आगे बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज, श्रमिकों को पहुंचा रहे उनके घर

कोरोना वायरस लगातार देश में पांव पसार रहा है। इसकी दहशत को देखते हुए सरकार  ने 31 मई तक लॉकडाउन लागू कर रखा है।

नई दिल्ली: कोरोना वायरस लगातार देश में पांव पसार रहा है। इसकी दहशत को देखते हुए सरकार  ने 31 मई तक लॉकडाउन लागू कर रखा है। लॉकडाउन  के चलते मजदूरों को सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। इसी बीच लोगों की सहायता के लिए लगातार बॉलीवुड सेलेब्स सामने आ रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर प्रकाश राज लगातार लोगों की सहायता कर रहे हैं। एक्टर अपने फॉर्महाउस पर रहकर अपने फाउंडेशन के जरिए प्रवासी मजदूरों को उनके घरों तक पहुंचा रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में एक्टर प्रकाश राज ने अपने ट्विटर हैंडल से लोगों की बसों में बैठे हुए फोटो शेयर की। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है को प्रकाश राज लोगों को बसों के जरिए उनके घर पहुंचा रहे हैं। प्रकाश राज  ने ट्वीट करते हुए लिखा, “सड़कों पर प्रवासी, मैंने अभी खत्म नहीं किया है, हर रोज सैकड़ों लोगों के साथ खड़ा हूं। आप लोगों से प्रार्थना करता हूं कि अपने करीब किसी एक तक पहुंचने का मार्ग खोजें। आइये जीवन वापस जीए।

https://www.bharatkhabar.com/corpse-could-not-even-get-four-shoulders/

वहीं प्रकाश राज के इस ट्वीट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले प्रकाश राज असल जिंदगी में लोगों के लिए एक सुपरहीरो साबित हुए हैं। लॉकडाउन की शुरुआत से ही वह लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, लॉकडाउन के बीच ही उनकी आर्थिक स्थिति भी बिगड़ने लगी थी, जिसपर उन्होंने कहा था कि मैं लोन लेकर लोगों की मदद करने के लिए तैयार हूं।

Related posts

यूपी के बाद अब गुजरात मिशन पर चले पीएम नरेंद्र मोदी

kumari ashu

विमुद्रीकरण सही या गलत देखे विडियो में लोगों ने क्या कहा

piyush shukla

राम जन्मभूमि के पक्षकार से मिले श्री श्री, बोले भव्य राम मंदिर का निर्माण जरूर होगा

Breaking News