Breaking News featured उत्तराखंड यूपी

Good News: अब एक ही पोर्टल पर मिलेगी सभी नौकरियों की जानकारी, सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शुभारंभ

नौकरी Good News: अब एक ही पोर्टल पर मिलेगी सभी नौकरियों की जानकारी, सीएम त्रिवेन्द्र ने किया शुभारंभ

देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें प्रदेश के सभी विभागों में भर्तियों की जानकारी एक ही पोर्टल http://irp.uk.gov.in  पर मिलेगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री ने एकीकृत भर्ती पोर्टल की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पोर्टल युवाओं का दोस्त साबित होगा। उन्हें रोजगार के मौकों के बारे में एक ही जगह पर सारी जानकारी मिल जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं से संबंधित गतिविधियों के लिए एक टास्क फोर्स बनाया जाय।
सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने किया पोर्टल का शुभारंभ
अभ्यर्थी को भर्ती पोर्टल पर खुद को पंजीकृत करना होगा और सरकारी क्षेत्र में किसी भी भर्ती की सूचना उनको एसएमएस द्वारा प्राप्त हो जायेगी। इस पोर्टल के माध्यम से समस्त विभागों, लोक सेवा आयोग उत्तराखण्ड, उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एवं उत्तराखण्ड मेडिकल बोर्ड को जोड़ा गया है।

एकीकृत भर्ती पोर्टल में रोस्टर बनाने में समय भी कम लगेगा और त्रुटियों की संभावनाएं भी बहुत कम होगी। अधियाचन का लगभग 90 प्रतिशत भाग पोर्टल द्वारा स्वतः ही भरा हुआ मिलेगा, जिससे विभागों को अधियाचन भरने में कम समय लगेगा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जाय। विभागों का ढांचा वर्तमान की आवश्यकताओं एवं भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखकर होना चाहिए। इस दिशा में प्रयास किये जाए। कुछ ऐसी व्यवस्था की जाय कि समान प्रकृति वाले पदों की भर्ती प्रक्रिया एक साथ की जाए। ताकि उन पदों पर विभागों की मांग के अनुसार नियुक्तियां दी जा सके।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने जानकारी दी कि आयोग को वर्ष 2019 से अभी तक 7250 पदों के लिए अधियाचन मिला है। जिसमें से 5163 पद विज्ञापित हो चुके हैं। 942 पदों पर परीक्षा पूरी हो चुकी है।

Related posts

हर्षवर्धन और मनोहर पर्रिकर को उनके जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Rani Naqvi

प्रधानमंत्री की बड़ी जनसभा में मिलेगी 2095.67 करोड़ की सौगात, कई करोंड़ों की परियोजनाएं जनता को करेंगे समर्पित

Rahul

Murder in Fatehpur: पति ने पत्नी को कुल्‍हाड़ी से काटा, बेटे ने पुलिस को सुनाई दास्‍तां

Shailendra Singh