featured देश मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में एक लड़के के साथ दो लड़कियों ने रचाई शादी..

marrige 1 1 मध्य प्रदेश में एक लड़के के साथ दो लड़कियों ने रचाई शादी..

दुनिया में कब कौन क्या कर जाए कोई कुछ कह नहीं सकता है। यही कारण है कि, अकसर ऐसी खबरें सामने आती है जो चौंका देती हैं और जिन पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। ऐसी घटना मध्य प्रदेश में देखने को मिली जहां एक लड़के ने एक ही मंडप पर दो लड़कियों से शादी रचाई।

marrige 11 मध्य प्रदेश में एक लड़के के साथ दो लड़कियों ने रचाई शादी..

हाल ही में घोड़ाडोंगरी के केरिया गांव में एक युवक की 2-2 दुल्हनों से विवाह का वीडियो वायरल होने पर वह खासा चर्चा में आ गया है। युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती एवं घोड़ाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती से एक साथ विवाह किया है।
युवक भोपाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उसी बीच होशंगाबाद जिले की युवती से उसकी दोस्ती हो गई। इसी बीच घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया। इसके बाद विवाद होने लगा। इसे देखते हुए विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। जिसमे ये फैसला लिया गया कि, युवक एक साथ दो लड़कियों से शादी कर सकता है। इसलिए ये शादी धूम धाम से संपन्न कराई गई।

वहीं इस मामले में एसडीओपी का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनके पास कोई शिकायत नहीं आएगी, तब तक पुलिस कुछ नहीं कर सकती। दूसरी ओर कानूनविदों का भी मानना है कि यदि किसी समाज में कोई प्रथा पहले से चल रही है और वह समाज उसे सहजता से मान्य भी कर रहा है तो वह अपराध नहीं माना जाएगा।

https://www.bharatkhabar.com/nasa-to-send-space-robot-aircraft-with-spacex-to-asteroid/
इस शआदी की वीडियो वायरल होने से लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Related posts

भारत में तैयार होंगे 10 लाख आरटीपीसीआर किट्स, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिए संकेत

Shubham Gupta

तीन दिन से लापता नाले में पड़ा मिला दो साल की बच्ची का शव, इस जगह से रोज गायब हो रही एक बच्ची

Rani Naqvi

दिल्ली में दम तोड़ता कोरोना, 24 घंटे में 76 नए केस, 1 मरीज की गई जान

Saurabh