featured हेल्थ

दूध के साथ मछली ही नहीं बल्कि ये चीजे खाना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है…

milk 1 दूध के साथ मछली ही नहीं बल्कि ये चीजे खाना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है...

आपने अकसर सुना होगी की मछली खाने के बाद दूध से बनी हुई कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए। इससे शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन क्या आप कुछ ऐसी और चीजों के बारे में जानते हैं। जिनके ऊपर दूध पीना आपको मुसीबत में डाल देगा।

milk 2 दूध के साथ मछली ही नहीं बल्कि ये चीजे खाना भी आपको मुसीबत में डाल सकता है...
आयुवर्द के नियमों के हिसाब अगर आप दूध के साथ किसी अन्य खाने की चीज का सेवन करते हैं । तो आपको त्वचा संबंधी कई बीमारियां हो सकती हैं। इतना ही नहीं आपका पेट भी खराब हो सकता है।

आज हम आपको दूध पीने के बाद कुछ ऐसी खानें की चीजों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आप भूलकर भी न खाएं।

मछली खाने के बाद क्यों न पिएं दूध?
मछली में मौजूद प्रोटीन के कारण से त्वचा और बालों की सेहत बनी रहती है लेकिन फिर भी इसे खाने के बाद दूध को पीना सही नहीं माना जाता है।

ऐसा करने से पाचन में बीमारी होती है, यही नहीं मछली खाने के बाद दूध पीने से फूड प्वॉइजिंग, पेट दर्द और शरीर में सफेद धब्बे पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए मछली खाने के बाद दूध न पीनें की सलाह दी जाती है।

खट्टे फल
खट्टे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन खट्टा खाने के बाद कभी दूध नहीं पीना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो नई मुसीबत में फंस सकते हैं। खट्टा फल खाने के बाद दूध तो बिल्कुल नहीं पीना चाहिए ऐसा करने से पेट में बहुत सी समस्या होने लगती है। ध्यान रखने की बात ये है कि ऐसे फलों के सेवन के बाद करीब 2 घंटों तक दूध नहीं पीना चाहिए।

भिंडी
भिंडी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, अगर आप भिंडी खाने के तुरंत बाद दूध पी लेते हैं तो आपके शरीर पर काले धब्बे पड़ सकते हैं।

करेला
करेला कड़वा बेशक होता है। लेकिन उसके बाद भी लोग इसे बड़े ही चाव के साथ खाना पसंद करते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर करेले के साथ दूध का इस्तेमाल करते हैं तो आपके शरीर में काले धब्बे पड़ सकते हैं।

उड़द
उड़द या फिर उड़द की दाल खाना शरीर के लिए लाभकारी माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें। अगर आप इसके खाने के बाद दूध पीते हैं तो आपको उल्टी हो सकती है। पेट में गैस बन सकता है।

मूली
हर मौसम में मिलने वाली मूली का इस्तेमाल सलाद और सब्जी दोनों के रूप में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते अगर आप मली के साथ दूध का इस्तेमाल करते हैं तो त्वचा से संबंधी कई बीमारियां आपको हो सकती हैं।

https://www.bharatkhabar.com/be-careful-when-using-microwave-ovens-the-microwave-is-poisoning-the-food/
तो देखा आपने अगर आप दूध के साथ इन चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए हो सके तो इन खाने की चीजों के बाद दूध का इस्तेमाल न करें।

Related posts

फास्ट फूड, केक और परिष्कृत मांस के सेवन से हो जाओगे डिप्रेशन का शिकार: शोध

bharatkhabar

केन्द्रीय मंत्री सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का माया को दो टूक

piyush shukla

शिवसेना ने किया हल्लाबोल, बीजेपी के लिए जारी कि भ्रष्टाचार की बुकलेट

Pradeep sharma