featured देश

उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, नोएडा में ओले गिरे

aale उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, नोएडा में ओले गिरे

नई दिल्ली। जैसी कि संभावना जताई गई थी दिल्ली सहित उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल दी है। बुधवार को तापमान में कुछ बढ़ोतरी के बाद गुरुवार को दिल्ली एनसीआर में कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। नोएडा में ओले गिरे। इससे गुरुवार की रात में तापमान गिरने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को सुबह बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने दिन में ओलावृष्टि का अनुमान जताया था। दोपहर में दिल्ली एनसीआर के नोएडा क्षेत्र में ओले गिरे।

aale उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, नोएडा में ओले गिरे

हालांकि दिल्ली में आज पारा कुछ डिग्री बढ़कर 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार रात से शहर के कुछ हिस्सों में 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बताया गया है कि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली सहित पंजाब और हरियाणा में बुधवार को तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी। मौसम में आए बदलाव से पारा फिर नीचे उतरने की संभावना है।

वहीं मौसम विभाग ने दिन में ओले पड़ने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी। सुबह से बादल छाये रहे और दोपहर बाद कुछ स्थानों पर बारिश हुई व ओले गिरे। शहर में सुबह आर्द्रता का स्तर 89 प्रतिशत रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग ने मंगलवार को अगले चार दिनों में पहाड़ी इलाकों में भारी से भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की थी। वहीं कुछ अन्य राज्यों में भारी बारिश की भी आशंका जताई थी। विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी ठंड फिर बढ़ सकती है। सबसे ज्यादा बर्फबारी कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पित, शिमला, किन्नौर में होने की संबावना है।

Related posts

पीएम मोदी की अपील को ध्यान में रखते हुए पूरे देश ने रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक दिये जलाएं

Rani Naqvi

मशहूर गायक “गौहर जान” को गूगल ने डूडल बनाकर किया याद, आप भी देखें उनका सफर

mohini kushwaha

शाहिद अफरीदी ने कोहली को दी सलाह, कहा- सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ें विराट

Rahul