Breaking News featured यूपी

भारत खबर की सूचना पर हुआ नोएडा पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश

police criminal arest भारत खबर की सूचना पर हुआ नोएडा पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश

नई दिल्ली। आप जब एन एच 24 के रास्ते से जब आप दिल्ली से गाजियाबाद की तरफ रात 9 बजे के बाद निकते हैं तो अक्सर ही कुछ नजारा आपका ध्यान अपनी ओर जरूर खींचता है। ये नजारा नहीं बल्कि खतरे की घंटी है। जी हां सड़क के किनारे औरतों के भेष में कुछ लोग जिन्हें हम आम भाषा में किन्नर कहते हैं खड़े होकर अश्लील इशारे करते हैं।

 


आते-जाते लोगों पर टिप्पणियां भी करते हैं। जिसके चलते कई बार लोगों को शर्मासार भी होना पड़ता है। यही वजह है कि लोग इन रास्तों पर जल्दी रूकना पसंद नहीं करते हैं। ये असमाजिक तत्व अक्सर ही रात में ज्यादा सक्रिय हो जाते हैं। जिस जगह पर ये बैठते है वहां पर महज 10 कदम पर पुलिस की एक चौकी भी पड़ती है। लेकिन अवैध देह व्यापार करने के इरादे से हाईवे पर आये इन लोगों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

UP POLICE LOGO भारत खबर की सूचना पर हुआ नोएडा पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने का आदेश

लेकिन आज तक पुलिस को ना वो लोग दिखे ना ही कभी पुलिस ने उन्हे पकड़ने की जहमत उठाई है। लेकिन आज अचानक ही हमारे भारत खबर के सीनियर रिपोर्टर अजस्र पीयूष की नजर इस पर पड़ी तो उन्होने तत्काल अपने ट्वीटर हैंडल से एक ट्वीट सीएम योगी और डीजीपी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस को कर दिया । जिसके बाद तुरंत ही उत्तर प्रदेश पुलिस की तरफ से उनके मैसेज को देखते ही नोएडा पुलिस के ट्वीट हैंडल पर भेजते हुए साफ इस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने का आदेश जारी हुआ है।

इस पूरे वाकिए के बाद अब एक बात तो साफ है कि अगर जनता खुद अपराध रोकने के लिए जागरूक बनेगी तो प्रदेश की पुलिस उसके साथ खड़ी है। अब तक बीते कई सालों से कई बार ये लोग कई लोगों को अपना शिकार बना चुके थे। लेकिन एक जागरूकता के चलते आगे ये किसी को अपना शिकार नहीं बना सकेंगे।

Related posts

विधानसभा उपचुनाव के नतीजे जारी, जाने कौन किससे कितना आगे

Rani Naqvi

…. तो क्या अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे बनारस के सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव

bharatkhabar

कुमार विश्वास ने इशारों-इशारों में केजरीवाल को बताया ”लुटेरा”

Breaking News