featured यूपी

नोएडा पुलिस को इस अच्छे काम के लिए मिला सम्मान, 21 जवानों को मिले 5 लाख

नोएडा पुलिस को इस अच्छे काम के लिए मिला सम्मान, 21 जवानों को मिले 5 लाख

नोएडा: प्रशासन ने अच्छे काम के लिए नोएडा पुलिस की पीठ थपथपाई। इसके साथ ही उन्हें इनाम में 5 लाख रुपये देकर हौसला बढ़ाया। सभी को पुरस्कार की राशि पुलिस कमिश्नर के हाथों दी गई।

वैज्ञानिक को अपहरणकर्ताओं से छुड़ाया

पुलिस बल के जवानों ने अपनी सूझबूझ और कौशल से वैज्ञानिक की जान बचाई। दरअसल पिछले साल डीआरडीओ के वैज्ञानिक अभय प्रताप सिंह को हनीट्रैप के जरिये शिकार बनाया गया था। उनको अपहरणकर्ताओं से छुड़ाने के लिए पुलिस ने जी जान लगा दी।

नोएडा सेक्टर-41 में डीआरडीओ वैज्ञानिक को छुड़ाने के बाद पुलिस ने आरोपियों को भी धर दबोचा। इस मामले में पुलिस ने कुल 5 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें एक महिला भी शामिल थी।

पुलिस कमिश्नर ने 21 कर्मियों को किया सम्मानित

इस प्रकरण में गजब का जोश और काबिलियत दिखाने वाले नोएडा पुलिस के 21 जवान सम्मानित हुए। इन सभी को पुलिस कमिश्नर के द्वारा पुरस्कार वितरित कर हौसला बढ़ाया गया। इस 21 दलीय टीम का नेतृत्व अपर उपायुक्त रणविजय सिंह के द्वारा किया गया।

Related posts

US प्रेसिडेंट जो बाइडेन बोले दुनिया का सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान , उनके पास हैं परमाणु हथियार

Neetu Rajbhar

उत्तराखंडःमुख्य सचिव ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की

mahesh yadav

विजया दशमी के दिन क्यों खेली हैं महिलाएं सिंदूर की होली

piyush shukla