मनोरंजन

दूसरे विकेंट पर भी नहीं जली सलमान की ट्यूबलाइट, गायब हुई भाईजान की लकी ब्रेसलेट

salman दूसरे विकेंट पर भी नहीं जली सलमान की ट्यूबलाइट, गायब हुई भाईजान की लकी ब्रेसलेट

मुंबई। हाल ही में कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान की ट्यबलाइट अब पूरी तरह से फियूज हो गई है। फिल्म दूसरे विकेंट पर भी बॉक्स ऑफिस में कोई कमाल नहीं कर पाई है। दूसरे विकेंट में फिल्म सिर्फ 10 दिनों में 116 करोड़ का बिजनेज ही कर पाई। फिल्म की कहानी भारत चीन युद्ध में दो भाईयों कि कहानी की है। ट्यूबलाइट के पहले कलेक्शन ने फिल्म के बारे में ये तो बता दिया है कि दस फिल्मों के बाद सलमान पर यकीन रखने वालों दर्शकों को इस बार मायूस होना पड़ा। कलेक्शन की जानकारी से पहले एक अहम बात भी जान लीजिये।

salman दूसरे विकेंट पर भी नहीं जली सलमान की ट्यूबलाइट, गायब हुई भाईजान की लकी ब्रेसलेट

बता दें कि सलमान खान के चेहरे पर भी ट्यूबलाइट की फीकी चमक को लेकर चिंता देखी जा सकती है। ट्यूबलाइट की नाकामयाबी को लेकर सलमान भी गहरी चिंता में है। शायद सलमान को भी इस बात की उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतने बूरा कलेक्शन करेगी। फिल्म की चिंता लिए सलमान बीते रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आये। सलमान काले लिबास और हल्की दाढ़ी में। काला चश्मा चढ़ाये नज़र आए। सलमान के चेहरे के हालात बयान कर रहे हैं कि फिल्म की नकामयाबी से उनको कितना गहरा झटका लगा है। इस बात को भले ही सलमान खान न माने कि उन्हें बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन को लेकर फ़र्क नहीं पड़ता। पर सबसे बड़ी नोटिस करने वाली बात। सलमान खान के हाथ से वो फ़िरोज़ा ब्रेसलेट गायब है, जिसे वो लकी चार्म मानते हैं। ब्रेसलेट की जगह अब लॉकेट(शायद ताबीज़ ) ने ले ली है।

साथ ही जून में 23 तारीख़ को रिलीज़ हुई ट्यूबलाइट ने पहला हफ्ता पूरा होने पर 106 करोड़ 86 लाख रूपये का नेट इंडिया कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड से उम्मीद की जा रहे थीं लेकिन फ्राइडे टू संडे(वीकेंड ) को मिला कर कलेक्शन में सिर्फ 10 करोड़ की उछाल आई है। ट्रेड सर्किल के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन अब 116 करोड़ रूपये तक पहुंचा है। हालांकि अभी आधिकारिक फिगर आनी बाकी है। उसके बाद फिल्म के असली कलेक्शन का पता चलेगा। फिल्म को लेकर इतना तो साफ है कि फिल्म से न तो दर्शक खुश हैं और न ही सलमान फिल्म के इतने कम कलेक्शन से सलमान के बॉलीवुड करियर पर काफी असर पड़ने वाला है।

Related posts

लैक्मे फैशन वीक: सुष्मिता सेन ने ऐसे बिखेरा रैंप पर जलवा, थम गई सभी की निगाहें

mohini kushwaha

बर्थडे- क्यो हुई थी गुलशन कुमार की हत्या

mohini kushwaha

प्रियंका-निक की सगाई को सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे उड़ रहा है मजाक, देखे फनी जोक्स

mohini kushwaha