featured देश

झारखंड: आम चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, जदयू अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन

ुु्ु्िु झारखंड: आम चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, जदयू अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव महज कुछ महीने ही दूर है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी सियासी जमीन तलाशने में व्यस्त है। इसी चुनावी सीजन में एनडीए की पार्टी और बिहार के सीएम नीतिश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड  को बड़ा झटका लगा है।

झारखंड: आम चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, जदयू अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन
झारखंड: आम चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, जदयू अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन

प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने थामा कांग्रेस का हाथ 

झारखंड के जदयू के प्रदेश अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे महतो शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिले और पार्टी में शामिल हो गए। झारखंड में लोकसभा चुनावों के बाद अगले वर्ष के अंत में ही विधानसभा चुनाव भी होने हैं। ऐसे में महतो का कांग्रेस में शामिल होना एनडीए के लिए झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की मंशा महतो के सहारे आदिवासियों के बीच अपना जनाधार बढ़ाने की है।

इस साल राज्य में 3 उपचुनाव हारी भाजपा

अभी हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा के चुनावी नतीजों में कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है। वहीं बीजेपी को इन चुनावों में मुंह की खानी पड़ी है। वहीं इसी साल झारखंड में तीन विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हुए। इन तीनों में ही भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा।

हाल ही में कोलेबीरा सीट के लिए हुए उपचुनाव में जहां कांग्रेस ने बाजी मारी, वहीं इससे पहले गोमिया व सिल्ली सीट के लिए हुए उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा को जीत मिली थी। कांग्रेस और झामुमो आगामी लोकसभा चुनावों में महागठबंधन बनाने की प्रक्रिया में है। ऐसे में भाजपा के सहयोगी दल जदयू के प्रदेश अध्यक्ष का कांग्रेस में शामिल होना उसके लिए और नुकसानदायक हो सकता है।

Related posts

अखिलेश की रथयात्रा आज, करेंगे शक्ति प्रदर्शन

shipra saxena

तस्वीरों में देखिए देवभूमि उत्तराखंड में तबाही का मंजर

bharatkhabar

स्टालिन ने कसा रजनीकांत पर तंज, बोले तमिलनाडु में अध्यात्मिक राजनीतिक के लिए कोई जगह नहीं

Breaking News