पटना । नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने भाजपा और जेडीयू के गठबंधन की नई सरकार के नये योद्धा के तौर पर शपथ ले ली है। बीते शाम को सूबे में बदले राजनीतिक समीकरण के चलते नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ भाजपा ने नीतीश कुमार को बीते शाम को समर्थन देने का ऐलान कर दिया था।
जिसके बाद नीतीश कुमार ने बीते रात अपने मुख्यमंत्री आवास पर भाजपा और जेडीयू के विधायकों की एक संयुक्त बैठक आहुत कर कल सुबह 10 बजे अपनी नई और पुरानी सहयोगी भाजपा के साथ सरकार बनाने के निर्यण को अपने पार्टी के साथ भाजपा के विधायकों को बताया। इसके साथ ही इस बात का ऐलान कर दिया गया है कि कल सुबह 10 बजे नीतीश कुमार दुबारा छठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही सुशील मोदी एक बार फिर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
आज ठीक 10 बजे राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने इन दोनों नेताओं को मंच पर बारी बारी से बुलाया पूरा हाल जेडीयू और भाजपा के नेताओं से भरा हुआ था। इसी बीच नीतीश कुमार ने पहले शपथ ही और इसके बाद सुशील मोदी ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ बिहार में एक बार फिर भाजपा और जेडीयू के गठबंधन की सरकार का नया अध्याय शुरू हो गया है