Breaking News यूपी

नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, किया परियोजनाओं का लोकार्पण

नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, किया परियोजनाओं का लोकार्पण

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ में शुक्रवार को पहुंचे। जहां उन्होंने 280 करोड़ की दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। विकास नगर में स्थित मिनी स्टेडियम में यह आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे।

शहरी आधारभूत संरचना को मिल रही मजबूती- राजनाथ

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि शहरी आधारभूत संरचना को बड़ी मजबूती मिल रही है। इससे यातायात व्यवस्था और विकास कार्यों को भी काफी बल मिलेगा। लखनऊ से राजनाथ सिंह सांसद भी हैं, ऐसे में उन्होंने इस निर्माण कार्य पर प्रदेश सरकार की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि एक फ्लाईओवर का लोकार्पण कर दिया गया है और एक की आधारशिला रखी गई है। जल्द ही यह प्रदेशवासियों को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाएगा।

डीआरडीओ का केंद्र लखनऊ में

इस कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि डीआरडीओ का एक केंद्र भी लखनऊ में जल्द ही बनाया जाएगा। उसके साथ ही लखनऊ से कानपुर के लिए ग्रीन फील्ड 6 लेन मार्ग की अनुमति भी मिल गई है। जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। पुराने लखनऊ और बांग्ला बाजार में फ्लाईओवर का निर्माण भी चल रहा है। इसके साथ ही 4g नेटवर्क डालने का काम भी तेजी से हो रहा है।

नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह पहुंचे लखनऊ, किया परियोजनाओं का लोकार्पण
लखनऊ
कानपुर से लखनऊ के बीच बनेगा एक्सप्रेस हाईवे

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि जल्द ही कानपुर से लखनऊ के बीच एक्सप्रेस हाईवे बनाया जाएगा। 2022 से पहले इस कार्य को पूरा कर दिया जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली से देहरादून तक 2 घंटे में पहुंचने वाला हाईवे भी बनने जा रहा है। उन्होंने यूपी की विकास परियोजना पर भी अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काम को सराहते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश को बीमारू राज्य से विकास के पथ पर बढ़ा दिया गया है। यूपी का कामकाज अब दिखाई देने लगा है।

योगी और डिप्टी सीएम रहे मौजूद

विकास नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केशव प्रसाद मौर्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा ने केंद्र सरकार और मंत्री नितिन गडकरी का भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लखनऊ में पुलों के निर्माण से आम जनता को काफी मदद मिलेगी। इससे पहले टेढ़ी पुलिया फ्लाईओवर का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री ने बटन दबाकर किया।

Related posts

अमुजु की चुनौती का विजेंद्र ने दिया जवाब, कहा- अमुजु न करें मुझे हल्के में लेने की भूल

Breaking News

बकरीद पर घाटी के 10 जिलों में लगा कर्फ्यू , हेलीकॉप्टर और ड्रोन से निगरानी

shipra saxena

पश्चिम बंगाल से पहले असम पहुंचे पीएम मोदी, भूमिहीन लोगों को दिया बड़ा तोहफा

Aman Sharma