featured शख्सियत

निशि सिंह सिर्फ एक महान गायक नहीं बल्कि चित्रकार और समाजसेवी के साथ एक बेहतरीन मां भी हैं, जानिए निशि सिंह के जीवन से जुड़े अनकहे किस्से..

nishi 1 निशि सिंह सिर्फ एक महान गायक नहीं बल्कि चित्रकार और समाजसेवी के साथ एक बेहतरीन मां भी हैं, जानिए निशि सिंह के जीवन से जुड़े अनकहे किस्से..

बदलते समाज में एक उभरता नाम है निशि सिंह। निशि सिंह आज एक बहुआयामी कलाकार और महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरण हैं।

nishi 2 निशि सिंह सिर्फ एक महान गायक नहीं बल्कि चित्रकार और समाजसेवी के साथ एक बेहतरीन मां भी हैं, जानिए निशि सिंह के जीवन से जुड़े अनकहे किस्से..

वो भजन, ग़ज़ल, सूफी और पुराने हिंदी गाने गाती है। उन्होंने गंधर्व महाविद्या में संगीत सीखा है। वह स्वर्गीय पंडित ज्वाला प्रसाद को अपना गुरु मानती हैं।

निशि सिंह की जो भी आवाज सुनता है उसमें खो जाता है। यही कारण है कि उनके द्वारा गाये गये हर गीत को खूब पसंद किया जाता है।

निशि सिंह ने आगरा में ताज महोत्सव, दीव बीच फेस्टिवल, रोज फेस्टिवल चंडीगढ़, NZCC फेस्टिवल चंडीगढ़, कुंभ मेला प्रयागराज, इंडिया हैबिटेट सेंटर और कमानी ऑडिटोरियम जैसी जगाहों में अपनी शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया है।

फरवरी 2019 में टी सीरीज़ द्वारा रिलीज़ किया गया उनका पहला सोलो मेरा दिल एक पल हिट था। इस समय निशि पंजाबी गाने पर काम कर रहीं हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि,निशि सिंह एक उत्कृष्ट चित्रकार भी हैं। कैनवास पर ऐक्रेलिक, तेल और पानी के रंगों का खूब इस्तेमाल करती है।

उन्होंने कई प्रदर्शनियों और नीलामी में भाग लिया है। जिन महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों में उन्होंने भाग लिया, उनमेंआईसीसीआर अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी, आर्ट मॉल दिल्ली में प्रदर्शनी, फिलीपींस दूतावास में प्रदर्शनी, दिल्ली और मुंबई में भारत कला उत्सव, इंडिया हैबिटेट सेंटर और चंडीगढ़ हैं।

निशि सिंह एक लेखक भी हैं। उन्होंने कई अखबार और पत्रिकाओं के लिए बड़े पैमाने पर लिखा है। हिंदी भाषा पर उसकी कमान शानदार है। उन्होंने दिल्ली की एक पत्रिका के लिए यात्रा कॉलम लिखा है।

निशि सिंह सिर्फ गायक और चित्रकार नहीं है, बल्कि वो एक अच्छी मां और पत्नी भी हैं। निशि सिंह के दो बच्चे हैं एक बेटी और एक बेटा। जिनकी वो एक अच्छी मां की तरफ परवरिश करती है।

तमाम समाजिक कार्यो में व्यस्त रहने के बाद भी निशि सिंह अपने पति और बच्चों को लिए पूरा समय निकाल लेती हैं।
निशि सिंह की एक समासेवी होने के साथ-साथ अच्छी मां और पत्नी हैं। उन्होंने अपने पूरे परिवार को संभाला हुआ है।
समाज में निशि सिंह जैसी महिलाओं की बहुत आवश्यकता है।

निशि सिंह समाज से लेने में नहीं बल्कि देने में विश्वास रखती हैं। इसीलिए उन्होने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए 2008 में नाद फआउंडेशन की स्थापना की।

निशि सिंह दिल्ली और चंडीगढ़ में कई प्रसिद्ध संगीतकारों के संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उन्होंने सामाजिक रूप से प्रासंगिक मुद्दों पर कई नाटकों का आयोजन भी किया है। इसके अलावा नाद फाउंडेशन के माध्यम से उन्होंने गरीबों, वरिष्ठ नागरिकों और पुलिसकर्मियों के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने जैसे कई सामाजिक कार्य किए हैं।

https://www.bharatkhabar.com/mothers-day-know-its-date-history/
जिनकी हमेशा सराहना होती रहेगी। कोरोना जैसी महामारी के दौर में निशि सिंह गरीबों की खीब मदद कर रहीं है।
यही कारण है कि , उनके कार्येा और प्रयासों की खूब सराहना की जा रही है। देश को ऐसे ही लोगों की जरूरत है जो खुद के बारे में न सोचते हों बल्कि समाज की सेवा करना भी जानते हों।

Related posts

सुप्रीम कोर्ट का ‘पद्मावत’ को मिले सेंसर सर्टिफिकेट पर सुनवाई से इंकार

Rani Naqvi

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार को श्रद्धांजलि देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Rani Naqvi

जनरल बिपिन रावत के नाम से जाना जाएगा मैनपुरी सैनिक स्कूल, सीएम योगी ने की घोषणा

Saurabh