देश की नई रक्षा मंत्री के तौर पर गुरुवार को निर्मला सीतारमण ने कार्यभार संभाल लिया है। जिसके बाद उनका ट्वीटर अकाउंट भी बनाया है। अकाउंट बनने के कुछ ही मिनटों बाद उनके 1200 से अधिक लोग जुड़ गए। गुरुवार को पदभार संभालने के बाद नई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पहला फैसला भी लिया है। उन्होंने अपने फैसले में रक्षा मंत्री एक्स सर्विसमैन फंड से वित्तीय सहायता को मंजूरी भी दे दी है।
इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि 8685 एक्ससर्विसमैन, विधवाओ तथा आश्रित सैनिकों के लिए आर्म्ड फोर्स फ्लैग के लिए 13 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान राशि को जारी किया गया है। वही देश को पांच महीनों के बाद पूर्णकालिक रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के रूप में मिली हैं। साल 2006 में बीजेपी के साथ जुड़ने के बाद साल 2014 में उन्हें मोदी कैबिनेट का हिस्सा नहीं बनाया गया था। लेकिन उन्होंने बीजेपी प्रवक्ताओं की लिस्ट में अपना नाम जरूर लिखाया था। ऐसा इसलिए हैं क्योंकि पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने गोवा विधानसभा से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री का पद संभाला था। जिसके बाद से मोदी कैबिनेट में यह पद रिक्त था।
Grant of more than Rs 13 cr will be released for 8685 ex-servicemen, widows and dependants out of the Armed Forces Flag Day Fund (2/2) pic.twitter.com/DdjrLddkxE
— Raksha Mantri (@DefenceMinIndia) September 7, 2017
मनोहर पर्रिकर ने गोवा विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अपना इस्तीफा दे दिया था और मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला ऐसे में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने रक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार संभाला था। वही इस मौके पर निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह काफी बड़ी बात है कि उन्हें रक्षा मंत्री के तौर पर देश की सेवा करने का मौका मिला है। इसमें खास बात यह है कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद निर्मला सीतारमण भारत के इतिहास में दूसरी महिला रक्षा मंत्री बनी हैं। इस दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वित्त मंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहे। पदभार संभालने के बाद अब वह देश की सुरक्षा मामलों में काफी महत्वपूर्ण मंत्रिमंडल समिति का हिस्सा होने वाली हैं। वही मोदी कैबिनेट का विस्तार होने के बाद कुल 8 महिला मंत्री मोदी मंत्रिमंडल में हैं।