December 11, 2023 12:03 pm
featured देश

निर्भया कांड : आज भी डराती है वो काली रात…

nir 1 निर्भया कांड : आज भी डराती है वो काली रात...

नई दिल्ली। 16 दिसम्बर 2012 की रात को राजधानी दिल्ली में निर्भया के साथ हुए गैंगरेप की घटना उसके परिवारवालों के साथ-साथ शायद देश के हर आदमी के लिए आज भी उतनी ही भयानक और सहमा देने वाली होगी जितनी 4 साल पहले थी। घटना के बाद से देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कई मुद्दे, बहस और आंदोलन शुरू हो गए थे।

झकझोर देने वाले निर्भया कांड के चार साल

आज निर्भया के साथ हुई उस घटना के इंसाफ के रूप में जो मिला है शायद वही इस बात का प्रमाण है कि राजधानी दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कितने कदम उठाए गए हैं। चार साल पहले आज ही के दिन दिल्ली में चलती बस में उस पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई, जिसे सुनते ही पैरों तले जमीन खिसक जाए।

nir

16 दिसम्बर को उस वारदात के बाद ये मुद्दा सड़क से लेकर संसद तक पहुंचा और इस पर न जाने कितने ही दिन बातें हुई , नए कानून बने, लेकिन आज हमें उन सब का कोई नतीजा दिखता नहीं नजर आ रहा। राजधानी में उस घटना के बाद लोगों की प्रतिक्रिया और भावनाओं के अम्बार को देखकर लग रहा था मानों देश बदल रहा हैं, दिल्ली बदल रही है लेकिन 4 साल बाद अगर आज भी किसी लड़की से पूछा जाए कि वो राजधानी में खुद को कितना सुरक्षित पाती है, जवाब शायद अभी तक बदला नहीं होगा।

nir

2015 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े

 

 

नेशनल क्राइम ब्यूरो की रिपोर्ट के अनुसार साल 2015 में भी देश की राजधानी दिल्ली में हर दिन 6 बलात्कार और 15 छेड़छाड़ के मामले दर्ज होते हैं। साल 2015 में कुल 150170 आपराधिक केस दर्ज हुए थे जिनमें से 3,27,394 मामले केवल महिलाओं के साथ हुई घटनाओं के ही थे। एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2015 में हर दो मिनट में एक लड़की के साथ रेप की घटनाएं हुई हैं। इन आंकड़ो को देखकर एक बात तो साफ हो जाती है कि हम कितने ही जागरूक क्यूं न हो जाएं समाज के अंदर से इस तरह के लोग हमेशा रहेंगे जिनके कारण ऐसी वारदातें होती रहेंगी।

बीती शुक्रवार की रात एक बार फिर देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती के साथ रेप की घटना हुई जिसमें लड़की को लिफ्ट देने का झासा देकर कार में बिठा लिया गया और इसके बाद उसके साथ इस घिनौना पाप को अंजाम दिया गया। लड़की नोएडा की रहने वाली थी और एम्स पर खड़ी बस का वेट कर रही थी इसी बीच आरोपी ने उसे नोएडा छोड़ने के बहला फुसलाकर कार में बिठा लिया और फिर दुष्कर्म किया। निर्भया कांड के बाद लोगों में यह उम्‍मीद सी जगी थी कि देश में महिलाओं की सुरक्षा बढ़ेगी। सरकार के प्रयासों से महिलाओं के खिलाफ क्राइम के आंकड़े कुछ बदलेंगे लेकिन

ऐसे में रेप और महिलाओं के खिलाफ क्राइम में कमी आने के मुद्दे पर पुलिस और सरकार की तरफ से लगातार होने वाले दावे कितने सही हैं आप ही सोचिए ?

Related posts

बढ़ीं माल्या की मुश्किलें, ईडी ने जब्त की 6630 करोड़ की संपत्ति

bharatkhabar

सीएम योगी का निर्देश- MSP पर जल्‍द करें शेष किसानों का धान का भुगतान

Shailendra Singh

उत्तराखंड में कोरोना ग्राफ बढ़ा! एमडी जल निगम समेत कई अफसर संक्रमित

Shagun Kochhar