Breaking News featured देश बिहार

प्रेमिका के सामने वीडियों काॅल पर बात करते हुए नौंवी के छात्र ने लगाई फांसी

WhatsApp Image 2021 01 16 at 5.49.21 PM प्रेमिका के सामने वीडियों काॅल पर बात करते हुए नौंवी के छात्र ने लगाई फांसी

बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नौंवी कक्षा के छात्र ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करते हुए फांसी लगा ली। लड़ने ने घटना की जानकारी छात्र के भाई को दी जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

 

जानकारी के मुताबिक, नौवीं का छात्र विवेक राज मुस्तफाबाद में किराए के मकान में रहकर नौवीं की पढ़ाई कर रहा था। वह सेकंडरी डीपीएस का छात्र था। बताया जा रहा है कि उसका ईशा नाम की एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था, जिससे वह वीडियो कॉल पर बात भी करता था।

 

मिली जानकारी के अनुसार 15 जनवरी की रात विवेक राज वीडियो कॉल पर ईशा से बात कर रहा था। अचानक उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह देखकर प्रेमिका घबरा गई और उसने विवेक राज के छोटे भाई को फोन करके मामले की जानकारी दी।

 

विकास प्रसाद साह का आरोप है कि ईशा ने ही मेरे बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया होगा। उनका कहना है कि विवेक तो अपने छोटे भाई के साथ गया में पढ़ाई करता था। छोटा भाई मकर संक्रांति के चलते अपनी बहन के घर गया था। विवेक के दोस्तों से पता चला है कि ईशा भी उसी स्कूल में 8वीं की छात्रा है। विकास ने रामपुर थाने में ईशा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

 

विवेक के पिता विकास प्रसाद साह ने बताया कि ईशा नाम की लड़की का फोन आने के बाद उन्होंने मकान मालिक और अपने बेटे के दोस्तों से संपर्क किया। इसके बाद सभी लोग विवेक के कमरे पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे। वहां विवेक बिस्तर पर बाल्टी रखकर फंदे पर झूलता मिला। बता दें कि विवेक औरंगाबाद जिले के बलिया थाना क्षेत्र के बन्देया गांव का रहने वाला था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद गया पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं, पोस्टमॉर्टम के बाद विवेक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस अब उस लड़की की तलाश में जुट गई है, जिससे विवेक वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।

 

 

 

 

Related posts

बस व ट्रक में जोरदार टक्कर, 11 लोगों की मौके पर ही मौत

bharatkhabar

उप्रः फतेहपुर में इंजेक्शन लगने से मरीजों की बिगड़ी हालत

mahesh yadav

Coronavirus India Update: देश में 1,549 नए कोरोना के मामले, 31 मरीजों की हुई मौत

Neetu Rajbhar