featured देश

दिल्ली के बाद अब पंजाब में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

night curfew दिल्ली के बाद अब पंजाब में लगा नाइट कर्फ्यू, रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा लागू

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली के बाद अब पंजाब में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। ये नाइट कर्फ्यू आज रात से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक राज्यभर में पाबंदियां रहेंगी।

कार्यक्रम में संख्या सुनिश्चित

इससे पहले दिल्ली में 30 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागाए जाने का ऐलान किया गया था। जहां नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू है। वहीं पंजाब सरकार ने राज्य में राजनीतिक सभाओं पर भी प्रतिबंध लगाया है। साथ ही सार्वजनिक कार्यक्रम और शादी में खुली जगह में 100 लोग और बंद जगह में 50 लोगों के शामिल होने की अनुमित दी गई है।

यूपी में भी नाइट कर्फ्यू लगने के आसार

कोरोना मामलों में आई तेजी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार भी नाइट कर्फ्यू लगाने का एलान कर सकती है। दरअसल बढ़ते केस को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से रात में कर्फ्यू लगाने पर विचार करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर को रोकने के कदम उठाए हैं, लेकिन सरकारी निर्देशों का ठीक से पालन नहीं किया जा रहा। कोर्ट ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को सरकारी निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया है।

कोरोना की डराती रफ्तार

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित 1 लाख 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं 631 लोग कल इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 8 लाख के पार हो गई है।

Related posts

डेयरी कारोबार में पंतजलि की धमाकेदार एंट्री, रामदेव ने लांच किए पांच प्रोडक्ट

mahesh yadav

उत्तराखंड की भूमि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण, मानव जीवन को रोगमुक्त करती है: सीएम धामी

Nitin Gupta

एक अप्रैल से एमएसपी पर शुरु होगी गेहूं की खरीद, जिले में बनेंगे 50 क्रय केंद्र

Aditya Mishra