featured देश

2 दिनों में दूसरी घटना, नाइजीरियन छात्रा को ऑटो से उतारकर बेरहमी से पीटा

nigerian protest 2 दिनों में दूसरी घटना, नाइजीरियन छात्रा को ऑटो से उतारकर बेरहमी से पीटा

ग्रेटर नोएडा। नाइजीरियन छात्रों से बदसलूकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। जहां एक ओर नोएडा पुलिस ने मंगलवार को 600 लोगों के खिलाफ दंगे भड़काने और 44 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया है तो वहीं आज की एक घटना ने यूपी पुलिस पर एक बार फिर से सवालिया निशान खड़े कर दिए है। खबरों की मानें तो ग्रेटर नोएडा में बुधवार की सुबह एक नाइजीरियन छात्रा को कुछ लोगों ने जमकर पीटा।

nigerian protest 2 दिनों में दूसरी घटना, नाइजीरियन छात्रा को ऑटो से उतारकर बेरहमी से पीटा

बताया जा रहा है कि ये घटना नॉलेज पार्क में सुबह 4 बजे की है जब नाइजीरियन लड़की किसी काम के चलते ऑटो से जा रही थी तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसे उतारकर बेरहमी से पीटा। इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लगातार छात्रा से पूरी जानकारी ले रही है और उसकी काउंसलिंग की जा रही है। साथ की छात्रा की शिकायत के बाद मामले को दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुट गई है। बरहाल बीते दो दिनों में नाइजीरियन छात्रों से मारपीट का ये दूसरा मामला समाने आया है जिसके चलते नाइजीरियन छात्रों में काफी आक्रोश है।

Related posts

पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को आज करेंगे संबोधित

Samar Khan

piyush shukla

स्वीडिश कंपनी IKEA ने भारत में खोला अपना दूसरा स्टोर, 10 हजार लोगों के बैठने की सुविधा

Aman Sharma