Breaking News featured दुनिया

दुराचारियों का ऑपरेशन कर नपुंसक बनायेगी नाइजीरिया सरकार

नाइजीरिया में बलात्कार के प्रति नया कानून बन रहा है जिसके तहत बलात्कार करने वालों को नपुंसक बना दिया जाएगा। इस कानून नाइजीरिया के कदमों में राज्य के गवर्नर ने अपने दस्तखत कर अंतिम मुहर लगाई है। नए कानून में प्रावधान है कि जो भी व्यक्ति किसी के साथ दुराचार करेगा उसका ऑपरेशन करके उसे नपुंसक बना दिया जाएगा यही नहीं इस कानून में 14 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार करने वालों को मृत्युदंड की सजा सुनाने का प्रावधान है।
  • एजेंसी, नई दिल्ली

नाइजीरिया में बलात्कार के प्रति नया कानून बन रहा है जिसके तहत बलात्कार करने वालों को नपुंसक बना दिया जाएगा। इस कानून नाइजीरिया के कदमों में राज्य के गवर्नर ने अपने दस्तखत कर अंतिम मुहर लगाई है।

नए कानून में प्रावधान है कि जो भी व्यक्ति किसी के साथ दुराचार करेगा उसका ऑपरेशन करके उसे नपुंसक बना दिया जाएगा यही नहीं इस कानून में 14 वर्ष से कम उम्र की लड़की के साथ बलात्कार करने वालों को मृत्युदंड की सजा सुनाने का प्रावधान है।

नए कानून के तहत नाइजीरिया के कदमों प्रांत के गवर्नर नासिर अहमद अल-रुफाई ने कहा कि यह कानून बच्चों को कठोर अपराध से बचाने में मदद करेगा और अपराध के प्रति बढ़ती मानसिकता को कम करेगा।

गौरतलब है कि कई साल से नाइजीरिया में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराध पर संगठनों से मांग उठ रही थी कि कठोर से कठोर सजा का प्रावधान किया जाए सरकार ने उन सभी की मांगों को जायज ठहराते हुए इस तरह का कानून बनाया है जिसके तहत अब दुष्कर्म इयों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

नासिर अहमद अल रुफाई का कहना है कि नाइजीरिया में दुष्कर्मी की मानसिकता को खत्म करने के लिए सबसे कठोर कानून बनाया गया है, हाल ही में संशोधित दंड संहिता में कहा गया है कि 14 साल से अधिक उम्र की लड़की महिलाओं से दुष्कर्म करने वालों को आजीवन कारावास की सजा दी जाए इसके अलावा अब ऑपरेशन के जरिए उन को नपुंसक बनाने का कानून बना दिया गया है।

अब तक यह कानून था प्रभावी

गौरतलब है कि नाइजीरिया में अब तक जो कानून चल रहा था उसके तहत दुष्कर्म करने पर 21 साल की जेल और बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले को आजीवन सजा का प्रावधान था आपको बता दें कि नाइजीरिया अफ्रीकी देश का सबसे घनी आबादी वाला देश है जहां पर महिलाओं के प्रति लगातार अपराध बढ़ रहे थे जिसको देखते हुए यह कानून बनाया गया है। 

पाकिस्तान भी कर रहा पहल

महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध और यौन हिंसा के प्रति बढ़ती मानसिकता को रोकने के लिए पाकिस्तान की इमरान सरकार भी कड़ा कानून बनाने की ओर है और जल्द ही वह संसद में नया विधेयक लाने का मसौदा बना रही है जिसके तहत अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी और किसी भी सूरत में उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इमरान खान ने कहा कि ऐसी घटनाएं पीड़ितों का जीवन तबाह कर देती हैं। पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री ने नौ सितंबर को लाहौर में फ्रांसीसी पाकिस्तानी महिला का उसके बच्चों के सामने ही सामूहिक दुष्‍कर्म की वारदात का जिक्र करते हुए उक्‍त बातें कहीं।

 महिलाओं के प्रति बढ़ती घटनाओं से विश्वास

 आपको बता दें कि सिर्फ पाकिस्तान या नाइजीरिया ही नहीं बल्कि महिलाओं के प्रति अपराधों में विश्व के अधिकतर देश अग्रणी रहे हैं। महिलाओं के प्रति अपराधों में यौन हिंसा प्राथमिक घटनाओं में है जो आए दिन खबरों की सुर्खियां बनी रहती है।महिला संगठनों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कई बार मीटिंग्स भी कर चुकी हैं हालांकि अब इन मीटिंग्स का असर भी दिखना शुरू हो गया है नाइजीरिया और पाकिस्तान जैसे देश में अगर पहल शुरू हो रही है तो बड़ी बात है।

Related posts

नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा 12 से 15 मार्च तक इंग्लैंड दौरे पर

bharatkhabar

सुप्रीम कोर्ट में हुई जमातियों को लेकर अहम सुनवाई, ब्लैकलिस्ट का क्या होता है मतलब

Rani Naqvi

छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में हजारों किसानों को है नई सरकार से कर्ज माफी की आस

Rani Naqvi