featured दुनिया

लॉकडाउन में ‘हवस’ को रोकने के लिए राष्ट्रपति ने उठाया बड़ा कदम?

rape लॉकडाउन में 'हवस' को रोकने के लिए राष्ट्रपति ने उठाया बड़ा कदम?

कोरोना के कहर ने पूरी दुनिया को लॉकडाउन की स्थिति में बदल कर रख दिया है। जिसका असर लोगों की जिंदगियों पर साफ तौर से देखा जा सकता है। ल़कडाउन का असर लोगों की शारीरिक और मानसिक दोनों ही स्थितियों पर वार कर रहा है। यही कारण है कि, लॉकडाउन में घरेलू हिंसा और शारीरिक हिंसा के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं।

rape 2 लॉकडाउन में 'हवस' को रोकने के लिए राष्ट्रपति ने उठाया बड़ा कदम?
ऐसा ही दिल को दहला देने वाला मामला नाइजीरिया से भी आया है। जिसे पढ़कर आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।आपको बता दें, नाइजीरिया में कोरोना वायरस लॉकडाउन में महिलाओं के रेप की घटनाएं तीन गुना बढ़ गई हैं। इसके अलावा देश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। इसी कारण देश में 36 राज्यों के राज्यपालों ने आपातकाल की घोषणा की गई है।

हिंसा बढ़ने के कारण देश में महिला अधिकार कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने सोशल मीडिया पर #WeAreTired नाम से देशव्यापी अभियान चलाया। इसके अलावा सड़कों पर भी लोगों ने प्रदर्शन किए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्यपालों ने आपातकाल की घोषणा की।
हालात इतने बिगड़ चुके है कि, देश के राष्ट्रपति को देश के नाम संबोधन करना पड़ गया।

https://www.bharatkhabar.com/beela-rajesh-is-out-of-the-battle-of-covid-19/

जिसमें राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने कहा कि वह रेप की हाल की घटनाओं से परेशान हैं, विशेष रूप से बहुत कम उम्र की लड़कियों के। इसके लिए देश आरोपियों को बहुत जल्द सजा देगा।

Related posts

….जल्द ही आपका आधार कार्ड बन सकता है एटीएम

shipra saxena

लखनऊः समूचे विपक्ष पर जमकर बरसे योगी के मंत्री, कहा- मुनव्वर राणा को छोड़ना पड़ेगा देश

Shailendra Singh

महाराष्ट्र : शिंदे सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार, बीजेपी-शिंदे गुट ने साधा समीकरण , सबसे कम पढ़े-लिखे CM

Rahul