मनोरंजन featured

सगाई के बाद निक जोनस ने प्रियंका के सामने जोड़े हाथ वीडियो हुआ वायरल

Untitled 94 सगाई के बाद निक जोनस ने प्रियंका के सामने जोड़े हाथ वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली।  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों अपनी सगाई और शादी को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका और निक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें निक ने प्रियंका के लिए गाना गाया है और गाना गाने के बाद वो वीडियो में अचानक प्रियंका के सामने हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं।

सगाई के बाद निक जोनस ने प्रियंका के सामने जोड़े हाथ वीडियो हुआ वायरल
सगाई के बाद निक जोनस ने प्रियंका के सामने जोड़े हाथ वीडियो हुआ वायरल

बता दें कि प्रियंका और निक की प्रेम कहानी न्यूयॉर्क में शुरू हुई थी और अब रोका के बाद वो जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मुंबई में इन दोनों की सगाई और रोका सेरेमनी भी हुई थी। सगाई के बाद प्रियंका निक के परिवार के साथ अनाथालय गई थीं जहां पर प्रियंका ने डांस किया था। इस बीच एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निक प्रियंका के लिए गुनगुनाते हुए नजर आ रहे हैं।


 निक जोनस और परिवार का शुक्रिया

आपको बता दें कि निक के इस वीडियो को खुद प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। प्रियंका ने वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया – ‘इन बच्चियों को 12 साल से जानती हूं। निक जोनस और परिवार का शुक्रिया। सेंट केथेरिन ऑर्फनेज की सभी बहनों और लड़कियों का तहे दिल से अपनाने के लिए शुक्रिया। जल्द ही फिर मिलेंगे।’

बात करें वीडियो की तो वीडियो में आप देखेंगे कि निक हाथ में माइक पकड़े गाना गा रहे हैं। निक के बगल में प्रियंका चोपड़ा बैठी हैं जो लगातार उन्हें चियर करते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ वीडियो में आप सभी बच्चियों को गाने को एन्जॉय करते हए देखेंगे। वीडियो में निक के माता पिता भी मौजूद हैं जो इन लम्हों को कैमरे में कैद कर रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है गाने गाने के बाद निक ने माइक पास में खड़ी लड़की को दिया और हाथ जोड़कर उसे शुक्रिया भी कहा। निक का यह बर्ताव देखकर ऐसा लगता है निक भारतीय परंपरा को धीरे धीरे अपना रहे हैं। निक का बच्ची को हाथ जोड़कर शुक्रिया कहना इसी ओर इशारा कर रहा है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो सामने आया था जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।

तू ने मारी एंट्री पर प्रियंका का डांस 

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘गुंडे’ के मशहूर गाने ‘तू ने मारी एंट्री’ पर जमकर डांस किया था। इस वीडियो में उनके साथ अनाथालय की एक बच्ची भी डांस करते हुए दिखाई दे रही थी। आपको बता दें, प्रियंका और निक की सगाई 18 अगस्त को हुई थी जिसके बाद दोनों को मुंबई में स्थित अनाथालय में बच्चियों के साथ मस्ती करते हुए देखा गया था। फिलहाल निक अपने परिवार के साथ वापस न्यूयॉर्क लौट गए हैं आपको बता दें कि सगाई के बाद प्रियंका की ओर से अपनी और निक की साथ में एक फोटो डाली गई थी जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया गया था।

ये भी पढ़ें:-

निक के साथ सगाई पर पहली बार बोली प्रियंका चोपड़ा, पब्लिक के लिए नहीं मेरी लाइफ

Related posts

बर्थडे स्पेशल: प्यार में इतने धोखे खाने के बाद टीना मुनिम ने की थी अनिल अंबानी से शादी

Rani Naqvi

जब लोगों के द्वार पहुंचा उनका बैंक तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा

Rani Naqvi

Corona New Variant: मुंबई के बाद अब गुजरात में मिला कोरोना के XE वेरिएंट का मरीज, अलर्ट जारी

Rahul