बारिश ने जम्मू कश्मीर में मचाई तबाही, हाईवे बंद

जम्मू कश्मीर में बारिश का तबाही तांडव.
भारत खबर ,जम्मू कश्मीर- राजेश विद्यार्थी
एक मौत, पांच भैंसे भी मलबे में दबी
जम्मू कश्मीर। मूसलाधार बारिश ने पहाड़ी क्षेत्र में तबाही मचाई। रियासी एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पांच भैंसे भूस्खलन में दब गए। कश्मीर के बांडीपोरा में एक बस सड़क पर पलटने छह महिलाओें समित दस लोग घायल हो गए। नदियों का जलस्तर भी बारिश से बढ़ गया है और मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
रियासी में मलबे में दबा चरवाहा
जम्मू। रियासी के थकराकोट पहाड़ी इलाके में भूस्खलन से भैंसे चराने गया वली मोहम्मद निवासी अप्पर चसाना अचानक दब गया। पहाड़ी से पत्थर के तोदे गिरे और भूस्खलन के कारण नूर मोहम्मद उसमें दब गया और अपनी पांच भैंसों को भी नहीं बचा पाया। वली मोहम्मद और भैंसों को दोपहर के समय मलबे से बाहर निकाला और गांव लेकर जाकर सुपुर्दे खाक कर दिया।
बस फिसलने से दस लोग घायल
जम्मू। कुपवाडा में बारिश के कारण सड़क पर एक बस फिसल गई। बस में सवार दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में छह महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बस की स्पीड अधिक थी और वह मोड़ काटने के दौरान पलट गई। ड्राइवर सहित सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करावाया गया है।
जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद
जम्मू। बारिश से मंगलवार को जम्मू श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। जोनल ट्रैफिक हेडक्वार्टर के अनुसार रास्ते से पस्सियां हटाने का काम जोरों पर है। सीमा सड़क संगठन लगातार हाईवे खोलने में जुटा है। अगर बारिश नहीं हुई या पस्सियां नहीं गिरी तो चार पांच घंटे में हाईवे को साफ कर दिया जाएगा।