विकासनगर। राज्य में प्लास्टिक बैग के उपयोग होने पर रोक लगाए जाने के बावजूद इसका विकासनगर में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। प्लास्टिक बैग के बढ़ते इस्तेमाल के मद्देनजर नगर पालिका प्रशासन बड़े स्तर पर अभियान चलाने की बात कह रहा है।
विकास नगर में सब्जी, फल और अन्य सामानों के लिए प्लास्टिक बैग का इस्तेमाल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्लास्टिक बैग में ही स्थानीय और रोड साइड के दुकानदार उन्हें सामान देते है। पालिका प्रशासन प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल के खिलाफ कुछ दिन अभियान चलाकर सुस्त पड़ जाते है। जिसके बाद एनजीटी के आदेशों की धज्जिय़ां उड़ाई जा रही है।
वहीं, इस मामले पर नगर पालिका अध्यक्ष हरपूल महावर का कहना है कि प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाए जाते रहे हैं, जिसकी वजह से कुछ कमी आई है।