‘कुली नंबर वन’ का नया पोस्टर हुआ रीलीज, जानें किस ओटीटी पर रीलीज होगी फिल्म

बॉलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री एक के बाद एक कई दमदार फिल्म दे रहा है। जिसके जरिए लोगों का मनोरंजन हो जाता है। अब वरूण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नबंर वन जल्द ही आने वाली है। उससे पहले वरूण धवन ने एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें वे अपने पांच लए अवतार में दिखाई दे रहे हैं। लोगों द्वारा पोस्टर को खूब पसंद किया जा रहा है। वरुण धवन और सारा अली खान स्टारर फिल्म लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म का जल्द ही ट्रेलर आने वाला है। वरुण धवन ने ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।
इस दिन रीलीज होगा कुली नबंर वन का ट्रेलर—
बता दें कि गोविंदा और करिश्मा कपूर की फिल्म कुली नबंर वन की रिमेक बन रही है। जो 1995 में सफल कॉमेडी फिल्म रही थी। यह फिल्म डेविड धवन अपने बेटे वरूण धवन के साथ बना रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री सारा अली खान भी लीड रोल में नजर आएंगी। जिसके चलते वरूण ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। हले ये फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब ये मूवी अमेजर प्राइम वीडियोज पर रिलीज होगी। फिल्म का जल्द ही ट्रेलर आने वाला है। वरुण धवन ने ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। वरुण धवन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- ट्रेलर के आने का समय नोट कर लीजिए, 28 नवंबर को 12 बजे। अमेजन प्राइम वीडियो के फेसबुक और यूट्यूब पेज पर मिलते हैं। वहीं सारा खान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- एंटरटेनमेंट की सॉलिड शरुआत, कुली नंबर वन से पहली मुलाकात। ट्रेलर के लिए तैयार रहिए। इस फिल्म को डेविड धवन डायरेक्ट कर रहे हैंरहिए बता दें कि ये डेविड धवन की 45वीं फिल्म है।
गोविंदा वाली फिल्म से अलग होगी—
इससे पहले 1995 में भी इसी नाम की एक फिल्म आई थी। उसे भी डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे। वरुण धवन की फिल्म को इस फिल्म का रीमेक बताया जा रहा है। हालांकि, वरुण बोल चुके हैं कि ये गोविंदा वाली फिल्म से अलग होगी। कुली नंबर वन के पोस्टर में सारा अली खान ट्रेडिशनल अटायर में नजर आई। वहीं वरुण धवन 5 अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। इसमें एक में वरुण धवन लड़की के अवतार में दिख रहे हैं। दूसरे में वो कुली के गेटअप में नजर आ रहे हैं। तो बाकी तीनों फोटोज में भी उनका अलग-अलग अवतार दिख रहा है।