Breaking News featured दुनिया

नए दौर में जींस का नया लुक, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

19 16 नए दौर में जींस का नया लुक, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

 

नई दिल्ली। जैसे-जैसे दौर बदल रहा है वैसे-वैसे फैशन में भी बदलाव आ रहा है। पहले के समय में जब जींस नहीं थी तो लोग धोती-कुर्ता पहनते थे। इसके बाद आई जींस के सब दिवाने हो गए, लेकिन ये जींस भी समय के साथ-साथ बदलती गई। पहले काले और ब्लू कलर में सिर्फ सिंपल जिंस आती थी। इसके बाद ये अलग-अलग रंगों और आकर्षित कपड़े में आने लगी। वहां तक तो ठीक था,लेकिन इसके बाद जो जींस आई वो जगह-जगह से रफू की हुई या डैमिज जिंस थी, हालांकि ये युवाओं में आकर्षण का काफी अच्छा केंद्र बनी।19 16 नए दौर में जींस का नया लुक, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

इसी जींस में अब एक नया फैशन आ गया है जो की बिल्कुल डैमेज है। कहने को तो ये जींस है,लेकिन ये किसी चिथड़े से कम नहीं है, जिनकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। दरअसल कुछ समय पहले ब्रैंज जारा की रिप्ड जींस सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस जींस को लेकर बॉलीवुड एक्टर ऋशि कपूर ने चुटकी लेते हुए ट्वीट किया था कि इस जींस का क्रेज ऐसा हुआ है कि ये यूथ के बीच बहुत पॉपुलर हुई और आज भी लोग इसे पहने हुए नजर आ रहे हैं।

बता दें कि अब इस जींस से भी ज्यादा फटी डेनिज जींस मार्केट में आ गई है। इसे नाम दिया गया है एक्सट्रीम कट आउट जींस। ये जींस लॉस एंजेल्स के डेनिम ब्रैंड कारमर की है। इनकी वेबसाइट पर यह जींस सेल के लिए अवेलेबल ह।. यह एक्सट्रीम कट आउट जींस सिर्फ आगे से ही नहीं बल्कि पीछे से भी इतनी ही फटी हुई है और इसकी कीमत जान आप हैरान हो जाएंगे। जी हां, इस एक्सट्रीम कट हाई रेज़ जींस की कीमत है 168 डॉलर यानी लगभग 11 हज़ार से ज्यादा।

 

Related posts

एक्‍शन में योगी सरकार, जब्‍त की मुख्तार अंसारी की गई पसंदीदा कार

Shailendra Singh

लोकसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी की स्कीम

mohini kushwaha

आधार कार्ड को वोटर आईडी कार्ड से करना है लिंक, तो आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया

Neetu Rajbhar