September 30, 2023 7:31 pm
देश राज्य

जानिए: राज्यपाल वीके सिंह ने किस जनपद में फहराया सबसे ऊंचा तिरंगा

flag

गाजियाबाद। शुक्रवार को पूरा देश गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पार्क में प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और सांसद जनरल वीके सिंह ने फहराया इसकी ऊंचाई 211 फीट है। देश में यह 9वां ऊंचा राष्ट्रध्वज है। इसी के साथ गाजियाबाद नगर निगम प्रदेश में पहला है, जिसने इतना ऊंचा ध्वज लगाने का गौरव प्राप्त किया है।

flag
flag

बता दें कि अब से पहले लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में लहरा रहा 207 फीट झंडा प्रदेश में सबसे ऊंचा हुआ करता था। देश में अब तक का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज अटारी बॉर्डर पर 360 फीट का फहराया गया था। प्रदेश का सबसे ऊंचा राष्ट्रध्वज फहराने की व्यवस्था करने में नौ महीने का वक्त नगर निगम को लगा। इस पर 22.73 लाख रुपये खर्च किए गए है। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि जिस तरह यह ध्वज ऊंचाई पर लहरा रहा है। उसी तरह शहर का नाम सबको मिलकर ऊंचाई तक ले जाना है। इसमें हर व्यक्ति का सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद को सबसे उत्कृष्ट शहर बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं।

इन देशों में फहराया गया ऊंचा राष्ट्रध्वज

1- अटारी बॉर्डर में 360 फीट

2- कोल्हापुर में 303 फीट

3- रांची में 293 फीट

4- हैदराबाद में 291 फीट

5- फरीदाबाद में 250 फीट

6- भोपाल में 237 फीट

7- नवी मुंबई में 222 फीट

8- कटक में 215 फीट

Related posts

कांग्रेस-बीजेपी समेत 11 दलों ने किया नगालैंड विधानसभा चुनाव का बहिष्कार

Breaking News

आयुष मंत्री हरक सिंह रावत ने राज्य में निवेश के अवसरों के बारे में निवेशकों को संबोधित किया

Rani Naqvi

भारी बारिश से मुंबई बेहाल, सड़क, रेल, हवाई यातायात प्रभावित (वीडियो)

bharatkhabar