featured देश

आज से जिम्मेदारी संभालेंगे पीएम मोदी के नए मंत्री

new cabinet minister, pm modi, take charge, rajyavardhan rathore, nirmala sitharaman

नई दिल्ली। रविवार को मोदी कैबिनेट विस्तार के बाद अब नए मंत्री अपना पदभार संभालने को तैयार हैं। रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 13 मंत्रियों को शपथ दिलाई है। जिसके बाद सोमवार से मंत्री अपना नया कार्यभार संभालेंगे। लेकिन अभी नई रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ रहा है। क्योंकि अभी वित्तमंत्री अरुण जेटली जापान गए हुए हैं। उनके लौटने के बाद मंगलवार से निर्मला सीतारमण रक्षा मंत्रालय का पदभार संभालेंगी।

new cabinet minister, pm modi, take charge, rajyavardhan rathore, nirmala sitharaman
new cabinet minister take charge

लेकिन इससे पहले वह सोमवार को अपने मंत्रालय के सचिवों से बात करने वाली हैं। सचिवों और अधिकारियों से बातचीत के दौरान वह चल रहे प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी लेंगी। रविवार को नए मंत्रियों ने शपथ ली तथा कुछ मंत्रियों का प्रमोशन हुआ। मंत्रालयों की रेस में नरेंद्र तोमर को ग्रामीण विकास और खनन मंत्रालय प्राप्त हुआ है और सत्यपाल सिंह को एचआरडी मंत्री बनाया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया है। उमा भारती से गंगा जल मंत्रालय हटा कर अब नितिन गडकरी को इसका कार्यभार सौंपा गया है। धर्मेंद्र प्रधान को पेट्रोलियम और कौशल विकास मंत्री बनाया गया है। शिव प्रताप शुक्ला को वित्त राज्य मंत्री बनाया गया है। महेश शर्मा को संस्कृति मंत्री बनाया गया है।

सुरेश प्रभु द्वारा रेल मंत्री का पद छोड़ने के बाद अब उन्हें वाणिज्य मंत्रालय दिया गया है। जबकि पहली बार ऐसा हुआ रक्षा मंत्रालय किसी महिला मंत्री को सौंपा गया है। निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय दिया गया है। स्मृति ईरानी के पास सिर्फ सूचना प्रसारण मंत्रालय होगा, पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय दिया गया है। आरके सिंह को ऊर्जा राज्य मंत्रालय दिया गया है और अल्फोंस को पर्यटन मंत्रालय तथा हरदीप सिंह पुरी को हाउसिंग मंत्रालय दिया गया है।

Related posts

इंटरनेट यूज करते हैं तो जानें ले यें बात, यूट्यूब और जीमेल हुआ डाउन

Aman Sharma

‘2020 सिख रेफरेंडम ऐप’ का जबरदस्त विरोध, लोगों ने की ये मांग

Trinath Mishra

विजय माल्या के प्रत्यर्पण मामले में 10 दिसंबर को अपना फैसला सुनाएगी

Rani Naqvi