नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कूल कप्तान हमेशा बड़े ही फिट नजर आते हैं। परिस्थिति कैसी भी हो फिटनेस और धोनी का साथ कभी अलग नहीं होता है। लेकिन आपको पता नहीं होगा कि इस फिटनेस को पाने के लिए धोनी कितनी कड़ी मेहनत करते हैं।
Never Seen Before – #TeamIndia Captain MS Dhoni’s gym session. COMING SOON on https://t.co/CPALMGgLOjhttps://t.co/TxsmADx05C
— BCCI (@BCCI) June 14, 2016
हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का जिम सेंसन का वीडियो सामने आया है। खुद को फिट रखने के लिए धोनी हर संभव प्रयास करते हैं। बीसीसीआई ने धोनी का एक ऐसा ही वीडियो ट्वीट किया है जिसमें माही जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी इस वीडियो में ट्रेनर के साथ कड़ी मेहनत करते दिखाई दे रहे हैं।