नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा अपने ही घर में बुरी तरह से फंस गये हैं। इस बार वो गलत लोगों जारी करके बुरी तरह से फंस गये हैं। जिसकी वजह उनका उन्हीं के घर में विरोध हो रहा है।
नेपाल में संसद सचिवालय की ओर से सांसदों के लिए नया लोगों जारी किया गया है, जो घर में ही विवादों के घेरे में आ गया है। सांसदों ने इसमें नक्शे और झंडे को गलत तरीके से दिखाए जाने का आरोप लगाते हुए इसे भद्दा भी बताया है। संसद सचिवालय ने सफाई देते हुए कहा है कि यह थोड़ा बदसूरत दिखता है क्योंकि इसे हाथ से बनाया गया है। नेपाली न्यूज वेबसाइट कांतिपुर की एक खबर में बताया गया है कि कालापानी, लिपुलेक और लिंपियाधुरा को नक्शे में सामिल किए जाने के बाद संसद के लोगो को भी संशोधित किया गया है। सांसदों ने मानचित्र को गलत तरीके से दिखाए जाने को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। ऐसा करने वालों में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद भी शामिल हैं।
सांसद विजय सुब्बा ने संसद के लोगो के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए लिखा, “यदि यह प्रचार के अनुसार है, तो आप इस तरह के खराब, अशुद्ध, बदसूरत और हास्यास्पद लोगो को कैसे पहन सकते हैं?” यह कैसे अनुमोदित किया गया था? ऐसा लोगों बनाने वाले को संसद, नेपाल और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के लिए दंडित किया जाना चाहिए।”
https://www.bharatkhabar.com/russias-covid-19-vaccine-is-work-of-several-decades-gamaleya-deputy-reveals-sputnik-news/
केपी ओली शर्मा को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। जिसकी चर्चा देश ही नहीं बल्कि दुनिया में चल रही है।