featured दुनिया

भारत के सामने गिड़गिड़ाते हुए नेपाल ने दिया बड़ा बयान..

narendra modi and kp sharma oli 650x400 51455974228 1 भारत के सामने गिड़गिड़ाते हुए नेपाल ने दिया बड़ा बयान..

चीन के कहने पर लगातार भारत पर दबाब बना रहे नेपाल के तेवर गिर गये हैं। जिसकी वजह से अब नेपाल ने बड़ा बयान जारी करते हुए कहा है कि, भारत नेपाल को छोड़कर सभी से बात कर रहे है।नेपाली विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ज्ञावली ने मीडिया ब्रीफिंग में आरोप लगाया कि कोरोना काल में भारत अमेरिका ऑस्ट्रेलिया और चीन समेत कई देशों से बातचीत कर रहा है, लेकिन हम से नहीं। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण हमारे पास देश का नक्शा प्रकाशित करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।

kp oli 2 भारत के सामने गिड़गिड़ाते हुए नेपाल ने दिया बड़ा बयान..
उन्होंने दावा किया कि जब भारत ने नवंबर 2019 में अपने राजनीतिक मानचित्र के 8 वें संस्करण को प्रकाशित किया, तो इसमें नेपाल का कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा का क्षेत्र शामिल था। निश्चित रूप से नेपाल ने राजनीतिक बयानों और राजनयिक नोटों के माध्यम से इसका विरोध किया। उस समय हमने अपने भारतीय दोस्तों को औपचारिक रूप से इन समस्याओं को सुलझाने के लिए कूटनीतिक बातचीत शुरू करने के लिए कहा। हमने संभावित तारीखों का भी प्रस्ताव रखा लेकिन हमारे प्रस्ताव का समय पर जवाब नहीं दिया गया।
दोनों देशों के सीमा गतिरोध के बीच विवादित नक्शे में भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल ने अपने क्षेत्र में दिखाया है। इस नक्शे को नेपाली संसद ने मंजूरी भी दे दी है। जिसके बाद यह नक्शा वहां के संविधान का हिस्सा बन गया है। वहीं, भारत ने भी इस नक्शे को लेकर विरोध के लिए नेपाल को डिप्लोमेटिक नोट भेजा था।

https://www.bharatkhabar.com/freedom-fighter-udham-singh-death-anniversary/

लेकिन नेपाल उसके बाद भी नहीं सुधरा और भारत पर लगातार निशाना। अब अचानक से जिस तरह से नेपाल ने कहा है कि, भारत उससे बात नहीं कर रहा है। उससे एक चीज तो साफ हो चुकी है कि, चीन कहीं न कहीं ये जान चुका है कि, भआरत से पंगा लेकर वो फंस चुका है। इसलिए वो इ,स तरह का बयान जारी करके भारत से बात करने की कोशिश कर रहा है।

Related posts

Himachal Pradesh Cabinet: आज हिमाचल प्रदेश में कैबिनेट का गठन, अकेले शिमला से बने 3 मंत्री, देखें लिस्ट

Rahul

गोंडाः स्वास्थ्य महकमें की बड़ी लापरवाही आई सामने, बढ़ा पीड़ित की जान को खतरा

Shailendra Singh

आसमान में वैज्ञानिकों को सुनाई दे रहीं अजीब अवाजे, जानिए क्यों हो रहा ऐसा?

Rozy Ali