featured दुनिया

भारत-नेपाल के बिगड़ते रिश्तों पर भगवान भी हुए परेशान?

nepal 1 1 भारत-नेपाल के बिगड़ते रिश्तों पर भगवान भी हुए परेशान?

भारत और नेपाल के बीच के रिश्ते इन दिनों लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। और इसका सबसे बड़ा जिम्मेदार चीन है। दुनिया जानती है कि, चीन के कहने पर नेपाल भारत पर दबाब बनाने की कोशिश कर रहा है। जिसकी वजह से भारत और चीन के बीच के रास्तों में दोनों ही तरफ से काफी सुरक्षा लगा दी गई है। और लोग भी भारत और नेपाल नहीं जा पा रहे हैं। इस बीच भगवान भी इस विवाद से परेशान होते हुए नजर आ रहे हैं। क्योंकि इन दो देशों के विवाद के बीच भगवान का दरबार भक्तों को तरस रहा है।

सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर आने वाले हजारों नेपाली भक्तों ने मुंह मोड़ लिया। प्रत्येक पावन तिथि से पूर्व नेपाल की राजधानी काठमांडू के अलावा सप्तहरि, महतरी, बारा, परसा, मोरण, विराटनगर तथा कलया आदि से बड़ी संख्या में नेपाली श्रद्धालुओं का यहां आगमन होता था। एक तो कोरोना के कहर से बचाव के मद्देनजर लंबे समय तक लॉक डाउन और उस पर नेपाल सरकार की नीतियों ने ना केवल भारत से सदियों के घनिष्ट संबंधों में दरार पैदा कर दी है, बल्कि सीमांचल क्षेत्रों में दोनों तरफ के आम आदमी के साथ सख्ती भी बरती जा रही है।

इसका सीधा असर राजनीतिक हितों के साथ-साथ दोनों देशों के धर्म-कर्म भी पड़ा है।बाबा हरिहरनाथ मंदिर के पुजारी बमबम पांडेय तथा श्रद्धानन्द पांडेय बताते हैं कि हर साल नेपाल से बस में सवार होकर सैकड़ों नेपाली महिला, पुरुष भक्तों का बाबा हरिहर नाथ मंदिर में आना होता था। वे लोग नेपाल सरकार से मान्यता प्राप्त यहां के लाल मोहरिया पंडा के धर्मशाला में तथा मंदिर के नवनिर्मित यात्री निवास में अपना पड़ाव डालते थे। जिससे मंदिर को आय भी होती थी। लेकिन कोरोना और बिगड़ते रिश्तों ने सब कुछ खराब कर दिया है।

https://www.bharatkhabar.com/parents-will-only-pay-tuition-fees-in-schools-in-this-state/

मंदिर में इस वक्त सन्नाटा पड़ा हुआ है। जिसे देखकरक काफी दुख होता है। आपको बता दें भारत और नेपाल लंब वक्त से अच्छे मित्र रहे हैं। लेकिन कुछ दिनों से दोनों के बीच के रिश्ते बिगड़ गये हैं। जिसका असर हर चीज पर पड़ता हुआ दिख रहा है।

Related posts

Chandra Grahan 2022: लगने जा रहा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण, इन पांच राशियों को मिलेगा लाभ

Rahul

India Weather Update Today: देश में बारिश का कहर जारी, मुंबई और तेलंगाना में स्कूल-कॉलेज बंद

Rahul

बुजुर्ग 40 साल से बच्चो के लिए बना रहा लकड़ी के खिलौने

Samar Khan