featured दुनिया

चीन की राह चला नेपाल भारतीय मीडिया को किया बैन..

bharat china nepal चीन की राह चला नेपाल भारतीय मीडिया को किया बैन..

नेपाल की तरफ से लगातार भारत को दबाने की कोशिश की जा रही है। और ऐसे कदम उठाये जा रहे हैं। जिससे भारत और नेपाल के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। नेपाल ने जब से भारत के तीन हिस्सों को अपने नये नक्शे अपना बताया है। तब से भारत की तरफ से विरोध तो जताया जा रहा है। लेकिन अब कदम उठाया गया है। भारत सरकार ने नेपाल के नए नक्शे को लेकर डिप्लोमेटिक नोट भेजकर अपना आधिकारिक विरोध दर्ज करवाया है। नेपाली मीडिया ने एक सांसद के हवाले से बताया है कि भारत सरकार ने 24 जून को नेपाल सरकार को नक्शे को लेकर डिप्लोमेटिक नोट भेजकर विरोध जताया था।

media 1 चीन की राह चला नेपाल भारतीय मीडिया को किया बैन..
इस नए नक्शे में नेपाल ने भारत के लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को अपने क्षेत्र में दिखाया है। जिसको लेकर भारत विरोध दर्ज कराया गया है।इसका खुलासा खुद नेपाल ने ही किया है। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल असेंबली के डेलीगेटेड राइट्स मैनेजमेंट एंड गवर्नमेंट एश्योरेंस कमेटी के अध्यक्ष नारायण बिदारी ने बताया कि नेपाली विदेश मंत्रालय ने समिति की बैठक में बताया कि 24 जून को भारत ने नेपाल को एक राजनयिक नोट भेजकर नक्शे को लेकर अपना विरोध जताया था।

इसके साथ ही नेपाल ने आज सभी भारतीय चैनलों को अपने यहां बैन कर दिया है। नेपाल ने सीमा विवाद के बाद कार्रवाई करते हुए भारतीय न्यूज टीवी चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। कहा जा रहा है कि नेपाल ने इसे लेकर कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है लेकिन नेपाल के केबल टीवी ऑपरेटर भारतीय न्यूज चैनलों का प्रसारण नहीं कर रहे हैं।

https://www.bharatkhabar.com/boa-constrictor-snake-babies-without-mating/

नेपाल में बैन किए गए चैनलों में डीडी न्यूज को शामिल नहीं किया गया है। नेपाल की ये हरकत चीन की तरह है। क्योंकि चीन ने भी भारतीय मीडिया पर बैन लगाया हुआ है। इससे भारत और नेपाल के रिश्ते और भी ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

Related posts

piyush shukla

रातभर में बदल गया माहौल, अब किसानों की महापंचायत पर टिकी सबकी निगाहें

Aman Sharma

येस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को 15 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने किया गिरफ्तार

Rani Naqvi