मनोरंजन

नील ने कहा : खुद को साबित करते रहना एकमात्र दोष

neil nitin muskesh नील ने कहा : खुद को साबित करते रहना एकमात्र दोष

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि हर विरासत के अपने गुण और दोष होते हैं। मुंबई से फोन पर नील ने बताया, मुझे लगता है कि इसके फायदे मेरे लिए हैं। मैं निजी तौर पर इस बारे में कह सकता हूं कि मेरे लिए हर दरवाजा खुला है। फिल्मकार मिलते हैं और मेरी बात सुनते हैं।

neil nitin muskesh

दिग्गज गायक नितिन के बेटे और मुकेश के पोते नील का कहना है कि खुद को साबित करते रहना, यहीं एकमात्र दोष है। नील ने कहा, विरासत का सबसे बड़ा दोष यह होता है कि अगर आप किसी और क्षेत्र में हैं, तो आपको आगे बढ़कर खुद को साबित करना होता है। यह फिल्म जगत उन लोगों की सुनता है, जिनके पास पर्याप्त प्रतिभा और क्षमता है। अभिनेता ने कहा कि हर विरासत के अपने गुण, दोष होते हैं और उसी आधार पर आपको आंका जाता है और देखा जाता है।

नील ने बताया कि करियर के शुरुआत दौर पर उन्हें गायकों के परिवार से होने को कारण संगीत में हाथ आजमाने की सलाह दी जाती थी। इसलिए, उनके लिए हर दिन काफी मुश्किल और संघर्ष से भरा रहता था।अभिनेता ने बताया कि वह अभिनय जगत में आज इसलिए खड़े हैं, क्योंकि वह अपने पेशे को लेकर काफी गंभीर हैं और वह इसका हिस्सा बनना चाहते थे।

Related posts

अभिताभ बच्चन को दिया जाएगा दादा साहाब फाल्के अवॉर्ड, प्रकाश जावड़ेकर ने दी जानकारी

Rani Naqvi

मस्तानी की भूमिका से ज्यादा कठिन था रानी पद्मावती की भूमिका निभाना: दीपिका

Breaking News

साल 1962 में की गई थी लता मंगेशकर को मारने की कोशिश, जानें उस समय क्या हुआ था

Hemant Jaiman